menu-icon
The Bharatvarsh News

Rajasthan Congress Candidates List: राजस्थान में कांग्रेस की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 33 कैंडिडेट को दिया टिकट

Rajasthan Congress Candidates List: राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के दूसरी लिस्ट के साथ साथ कांग्रेस ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 33 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट दिया गया है […]

Calendar Last Updated : 21 October 2023, 04:10 PM IST
Share:

Rajasthan Congress Candidates List: राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के दूसरी लिस्ट के साथ साथ कांग्रेस ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 33 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट दिया गया है वहीं सचिन पायलट टोंक से फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कौन लक्ष्मणगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा कांग्रेस ने सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकट दिया है.

कांग्रेस ने इन 33 उम्मीदवारों को दिया टिकट-

इस बार कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अमित चौहान को नोहर से टिकट दिया तो वहीं भंवर सिंह भोटी को कोलायत, कृष्णा पूनिया को सदलपुर से , मनोज मेघवाल को सुजानगढ़ से. रीता चौधरी को मांडवा से, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, अर्चना शर्मा को मालवीय नगर से, पुष्पेंद्र भारद्वाज को  सांगानेर , ललित कुमार यादव को मंडावर से, अलवर से टीकाराम जूली, सिकरई से ममता भूपेश को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

इसके अलावा दानिश अबरार को सवाई माधोपुर से, मुकेश भाकर को लडनून से, चेतन सिंह चौधरी डिडावाना से, मंजू देवी जयाल से, विजयपाल मिर्धा देगान से, रामनिवास गवारिया परबतसार से, प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत वल्लभनगर से, डूंगरपुर से गणेश गोघरा, महेंद्रजीत सिंह मालवीय बागीडोरास से, रामलीला खड़िया कुशलगढ़ से, रामलाल मीणा प्रतापगढ़ से, सुदर्शन सिंह रावत भीम से, विवेक धाकड़ मांडलगढ़ से, हिंडोली से अशोक चांदना को कांग्रेस ने राजस्थान के चुनावी क्षेत्र में उतारा है.

बहुजन समाज पार्टी ने भी जारी किया उम्मीदवारों का लिस्ट-

आपको बता दे कि बहुजन समाज पार्टी ने भी आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. मायावती की पार्टी ने अजमेर भरतपुर, कामा, महुआ, टोडाभीम, सपोटरा, गंगापुर, नीमकाथाना, हिंडोन और बांदीकुई से अपने उम्मीदवारों को मैदानी क्षेत्र में उतारा है.

सम्बंधित खबर

Recent News