menu-icon
The Bharatvarsh News

Rajasthan Elaction 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की सूची जारी, 83 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Rajasthan Election 2023: शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने कई बड़े नेताओं के नामों का भी ऐलान भी किया है. बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया को टिकट दिया […]

Calendar Last Updated : 21 October 2023, 03:27 PM IST
Share:

Rajasthan Election 2023: शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने कई बड़े नेताओं के नामों का भी ऐलान भी किया है. बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया को टिकट दिया है. इसके अलावा सतीश पूनिया को अंबेर से उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी मे राजस्थान विधानसभा के चुनाव में कई बड़े चेहरे को टिकट दिया है.  बीजेपी के 83 उम्मीदवारों के लिस्ट में  10 महिला, 15 अनुसूचित जनजाति और 10 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है. हाल ही में पार्टी ने बीजेपी का दामन थामने वाली ज्योति मिर्धा को भी टिकट दिया है. मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथ द्वारा से पार्टी दिया गया है. इस लिस्ट में शामिल वसुंधरा राजे का  को अपनी ही सीट से टिकट गया है.

चूरू से विधायक रहे प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को तारानगर से उम्मीदवार बनाया गया है. हालांकि तारानगर से भी वो चुनाव लड़ चुके हैं तो पार्टी ने एक बार  फिर से उन्हें तारानगर से ही मैदानी क्षेत्र में दोबारा उतारा है.

दो विधायकों के काटे टिकट-

आपको बता दें कि बीजेपी ने इस लिस्ट में दो मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं. सांगानेर से पार्टी ने अशोक लोहटी और चित्तौड़गढ़ से मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह को टिकट नहीं दिया गया है. यहां उनकी जगह नरपत सिंह राजवी को पार्टी ने चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया है.

आपको बता दें कि, राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की जो सूची जारी हुई है उसमें मध्य प्रदेश वाला अंदाज देखने को नहीं मिला है. दरअसल, बीजेपी ने मध्यप्रदेश में अपने 7 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया था जिसके बाद सभी हैरान हो गए थे. लेकिन बीजेपी ने राजस्थान में ऐसा नहीं किया है. राजस्थान में बीजेपी ने किसी भी सांसद को प्रत्याशी नहीं बनाया है.

सम्बंधित खबर

Recent News