menu-icon
The Bharatvarsh News

बेंगलुरु में रैपिडो राइडर की गुंडागर्दी, महिला यात्री को मारा थप्पड़! वीडियो वायरल

बेंगलुरु के जयनगर इलाके में 14 जून को एक रैपिडो बाइक सवार ने महिला यात्री को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया. महिला ने बाइक चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की वजह से टोका था.

Calendar Last Updated : 16 June 2025, 06:17 PM IST
Share:

Bengaluru Rapido Rider: बेंगलुरु में रैपिडो राइडर की एक और बदतमीजी देखने को मिली. जिसका सबूत वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला यात्री द्वारा ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की शिकायत करने पर चालक महिला को थप्पड़ मारता नजर आ रहाहै. यह घटना सोसल मीडिया पर कैद हो गई. 

महिला ने सवारी के दौरान बाइक चालक के खतरनाक व्यवहार पर सवाल उठाया. जिसकी वजह से दोनों के बीच बहस होने लगी, देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि चालक ने महिला को थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद लोगों ने रैपिडो और ऐप-आधारित बाइक सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए. 

मामले की जांच कर रही पुलिस 

जयनगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस ने बताया कि शुरुआत में पीड़िता शिकायत दर्ज कराने से हिचक रही थी, लेकिन बाद में उसे मना लिया गया. फिलहाल, एक गैर-संज्ञेय (एनसी) रिपोर्ट दर्ज की गई है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस इसे प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में बदलने पर विचार कर रही है. जयनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु में ऐप-आधारित टैक्सी या बाइक सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं. इस साल अप्रैल में भी एक महिला ने ओला कैब ड्राइवर के साथ अपने डरावने अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया था. महिला ने बताया कि केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से घर जाते समय कैब ड्राइवर ने अनुचित व्यवहार किया. 

कैब में महिला का डरावना अनुभव

महिला के मुताबिक, सवारी शुरू होने के कुछ देर बाद ड्राइवर ने उसे घूरना शुरू कर दिया. जब उसने बताया कि उसे कन्नड़ नहीं आती, तो ड्राइवर ने तेज आवाज में यूट्यूब पर गाने चलाए और अपनी जांघों को थपथपाते हुए गाने गाने लगा. इससे महिला को बहुत असहज और असुरक्षित महसूस हुआ. उसने एक्स पर लिखा कि लोग कहते हैं बेंगलुरु सुरक्षित है, लेकिन यह मेरे लिए सबसे डरावना अनुभव था. इन घटनाओं ने एक बार फिर ऐप-आधारित टैक्सी और बाइक सेवाओं में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. लोग अब इन कंपनियों से ड्राइवरों की पृष्ठभूमि जांच, सुरक्षा प्रशिक्षण और सख्त नियमों की मांग कर रहे हैं. साथ ही, पुलिस से भी ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है. 

सम्बंधित खबर

Recent News