menu-icon
The Bharatvarsh News

रोलर कोस्टर बना मौत का झूला! दिल्ली के एम्यूजमेंट पार्क में महिला की मौत

दिल्ली के एक एम्यूजमेंट पार्क में रोलर कोस्टर से झूलते समय गिरने से एक 24 साल की महिला की मौत हो गई. महिला अपने फ्यूचर पति के साथ पार्क में छुट्टी मनाने आई थी.

Calendar Last Updated : 06 April 2025, 06:27 PM IST
Share:

Delhi Amusement Park: दिल्ली का एम्यूजमेंट पार्क एक महिला के लिए मौत का घर बन गया. मिल रही जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली के एक एम्यूजमेंट पार्क में रोलर कोस्टर से झूलते समय गिरने से एक 24 साल की महिला की मौत हो गई. 

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चाणक्यपुरी की सेल्स मैनेजर प्रियंका अपने होने वाले पति निखिल के साथ बुधवार दोपहर को कापसहेड़ा बॉर्डर के पास फन एंड फूड विलेज में थी. मनोरंजन पार्क सेक्शन में जाने से पहले यह जोड़ा वाटर राइड का आनंद ले रहा था. 

पुलिस ने दी जानकारी 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका अपने होने वाले पति के साथ एंजॉय करने के लिए एम्यूजमेंट पार्क पहुंची थी. झुलती गर्मी में दोनों पहले पानी में काफी देर तक समय बिताए. इसके बाद रोलर-कोस्टर राइड के लिए झूला पर चढ़ा. पुलिस ने बताया कि इस दौरान जब झूला अपनी ऊचाई पर पहुंचा तो उसी वक्त उसका स्टैंड टूट गया और प्रियंका सीधे नीचे गिर गई. उतनी ऊचाई से गिरने के बाद महिला को गंभीर चोटें आईं. जिसके कारण आनन-फानन में उसे अस्पताल भर्ती कराया गया.

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद प्रियंका का पार्टनर निखिल ने प्रियंका के परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी. निखिल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के बाद प्रियंका का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया. प्रियंका के भाई मोहित ने वाटर पार्क की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं थे और उनकी बहन को अस्पताल बहुत देर से ले जाया गया.

झूलों की मरम्मत की जरूरत

मोहित ने कहा कि प्रियंका के गिरने के बाद उसे देर से अस्पताल ले जाया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद रोलर कोस्टर सहित पार्क के एक हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि अगर मनोरंजन पार्क में झूलों की मरम्मत की जरूरत थी, तो उन्हें क्यों खोला गया? ऐसी स्थिति में पार्क अधिकारी लोगों की जान से खेल रहे हैं. प्रियंका और निखिल की सगाई फरवरी 2025 में हुई थी. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है. मनोरंजन पार्क ने अभी तक दुर्घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News