menu-icon
The Bharatvarsh News

Sidhu Moosewala:पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर का अयोध्या कनेक्शन! मर्डर से पहले प्रैक्टिस का वीडियो आया सामने

Sidhu Moosewala: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पहली बार बड़ा खुलासा हुआ है. मूसेवाला हत्या की पूरी साजिश उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बैठकर रची गई थी. अयोध्या में इस मर्डर केस के लिए पहले ट्रेनिंग दी गई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या के एक लोकल नेता के फार्म […]

Calendar Last Updated : 19 August 2023, 12:38 PM IST
Share:

Sidhu Moosewala: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पहली बार बड़ा खुलासा हुआ है. मूसेवाला हत्या की पूरी साजिश उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बैठकर रची गई थी. अयोध्या में इस मर्डर केस के लिए पहले ट्रेनिंग दी गई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या के एक लोकल नेता के फार्म हाउस पर कई दिनों तक ये लोग रुके थे जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई है. तस्वीरों में जो हथियार दिखाई दे रहे हैं वो खास तौर पर पाकिस्तान से मंगवाए गए थे. इन्हीं हथियारों से सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ 100 से ज्यादा गोलियां बरसाई गई थी.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजा सचिन थापन ने इस सनसनीखेज का खुलासा किया है. सचिन थापन को अजरबैजान से गिरफ्तार करके वापस इंडिया लाया गया है. उसने दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है. सचिन ने बताया कि, कैसे इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले लॉरेंस गैंग के शूटर यूपी के अयोध्या में ट्रेनिंग किए थे. इन तस्वीरों में सचिन थापन के साथ ही लॉरेंस के दो प्रमुख शूटर सचिन भिवानी और कपिल पंडित भी नजर आ रहे हैं.

सचिन थापन ने पुलिस द्वारा पुछताछ में ये ही बताया कि, मूसेवाला मर्डर से पहले उत्तर प्रदेश में किसी सफेद पोशाक को टारगेट करने की सुपारी मिली थी. इन शूटर्स ने अयोध्या के एक लोकल नेता विकास सिंह के फार्म हाउस पर कई दिनों तक हथियारों की फायरिंग की प्रैक्टिस की थी.

वहीं अब इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के यूपी के मौजूदा मददगारों की पहचान में तलाश में जुट गई है. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही मामले की जांच के लिए पुलिस
सचिन थापन के साथ उत्तर प्रदेश जाएगी.

सम्बंधित खबर

Recent News