menu-icon
The Bharatvarsh News

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी फिर हुआ महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 6 बड़े शहरों में 22K-24K गोल्ड का रेट

त्योहारी सीजन शुरु होते ही सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. आज दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिला.

Calendar Last Updated : 20 August 2026, 12:08 PM IST
Share:

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है. 20 अगस्त 2026 को बुलियन मार्केट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,390 प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,45,191 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. चांदी की कीमत भी मजबूत बनी हुई है.

आज 24K और 22K सोने का भाव

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और इसकी कीमत आमतौर पर 22 कैरेट से अधिक होती है. आज देश में 24K गोल्ड ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं 22K गोल्ड का भाव ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर बना हुआ है.

पिछले एक महीने में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. एक साल की अवधि में इसकी कीमत में 59 फीसदी से अधिक उछाल आया है.

मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों में सोने के दाम

शहर के हिसाब से सोने की कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है. 20 अगस्त को प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव इस प्रकार रहा:

मुंबई: ₹1,58,100 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली: ₹1,57,830 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,58,560 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,57,890 प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु: ₹1,58,230 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद: ₹1,58,350 प्रति 10 ग्राम

वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत मुंबई में ₹1,44,925, दिल्ली में ₹1,44,678, चेन्नई में ₹1,45,347, कोलकाता में ₹1,44,733 और बेंगलुरु में ₹1,45,044 प्रति 10 ग्राम रही.

चांदी का आज क्या है भाव?

20 अगस्त को 999 फाइन सिल्वर की कीमत ₹2,37,840 प्रति किलोग्राम रही. वहीं 925 स्टर्लिंग सिल्वर का भाव करीब ₹2,20,002 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. एक महीने में 999 चांदी करीब 6.1 फीसदी और एक साल में 110 फीसदी से अधिक मजबूत हुई है.

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय केवल बाजार भाव देखना पर्याप्त नहीं है. ज्वेलरी की कीमत में मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क भी जुड़ सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से अंतिम कीमत और हॉलमार्क की जानकारी जरूर जांच लें.

सम्बंधित खबर

Recent News