menu-icon
The Bharatvarsh News

keral News: कोच्चि की एक यूनिवर्सिटी में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़, 4 छात्रों की हुई मौत

keral News: यह भगदड़ उस समय मची जब निकिता गांधी का प्रोग्राम चल रहा था. यह आयोजन परिसर के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में चल रहा था.

Calendar Last Updated : 25 November 2023, 09:43 PM IST
Share:

keral News: केरल की कोच्चि यूनिवर्सिटी (CUSAT) में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़ मचने से 4 छात्रों की मौत हो गई है. घटना में कई छात्रों के घायल होने की भी खबर सामने आई है. यह  भगदड़ उस समय मची जब निकिता गांधी का प्रोग्राम चल रहा था.  यह आयोजन परिसर के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में चल रहा था.

इस कारण हुआ हादसा 

बता दें, कि ओपन-एयर ऑडिटोरियम में प्रोग्राम चल रहा था तभी बारिश शुरू हो जाने कि वजह से लोग अंदर सभागार की तरफ दौड़ पड़े. देखते ही देखते वहां भगदड़ जैसा माहौल बन गया. मृतकों छात्रों में दो लड़के और दो लड़ियां शामिल हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं भगदड़ में 15 छात्र बेहोश हो गए थे. घटना में जान गंवाने वाले छात्रों के शवों को कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. 

हादसे को लेकर क्या बोली केरल की स्वास्थ्य मंत्री? 

घटना को लेकर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं.

शाम 7 बजे घटी घटना 

यह घटना आज यानि शनिवार को करीब 7 बजे के दौरान घटी, बता दें कि यूनिवर्सिटी में टेक फेस्ट का आज आखिरी दिन था. हादसा की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस  पहुंची छात्रों को परिसर से बाहर निकालने का काम कर रही है. 

सम्बंधित खबर

Recent News