menu-icon
The Bharatvarsh News

Sukha Dunnaike Murder: कनाडा में एक और गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की हत्या, जानिए कौन है ये आतंकी जिसकी जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई ने ली

Sukha Dunnaike Murder: कनाडा के पीने पेग सिटी में भारत से फरार एक और गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है. ये हत्या ऐसे वक्त में हुई है जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल को लेकर भारत-कनाडा के बीच पहले ही तनाव बना हुआ है. गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या की […]

Calendar Last Updated : 21 September 2023, 02:46 PM IST
Share:

Sukha Dunnaike Murder: कनाडा के पीने पेग सिटी में भारत से फरार एक और गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है. ये हत्या ऐसे वक्त में हुई है जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल को लेकर भारत-कनाडा के बीच पहले ही तनाव बना हुआ है. गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

लारेंस बिश्नोई के एक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट में लिखाहै की, हां जी सत श्री कॉल, राम राम ये सुक्खा दुनिया के बंबीहा ग्रुप का जो इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में. उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई लेता है और गैंगस्टरों की भी धमकी दी गई है कि वो जहां मर्जी भाग लें, उन्हें पापों की सजा जरूर मिलेगी.

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह के बेहद करीबी सुक्खा पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है. आतंकी सुखदूल NIA की 41 आतंकवादियों और गैंगस्टरों की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था. कनाडा में बैठकर सुक्खा भारत में अपने गुर्गों के जरिए रंगदारी और उगाही का काम भी करता था.

कौन है गैंगस्टर सुक्खा दुनेके-

सुखदूल सिंह सुक्खा दुनेके पंजाब के मोगा के गांव दुनेके कलां के रहने वाला है. अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले मोगा DC कार्यालय में काम करता था. वह 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेजों पर पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कनाडा भाग गया था. जबकि उसके ऊपर 7 आपराधिक मामले लंबित थे. ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे. सुक्खा ने फरीदकोट जेल में भी काफी समय गुजारा और फिर जमानत पर बाहर आने के बाद विदेश भाग निकला. इतना ही नहीं, नंगल अंबिया कत्ल कांड में भी दुनेके का नाम सामने आया था और आरोप लगा था कि इसने हथियार व शूटर उपलब्ध करवाए हैं.

बंबीहा गैंग से जुड़ा था गैंगस्टर सुक्खा

सुक्खा मूल रूप से बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ था. कनाडा पहुंचते ही तुरंत उसने भारत में अपना नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था. इसी दौरान वह खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के करीब आ गया. उसने प्रदेश में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली शुरू कर दी. कनाडा भागने के बाद उसके खिलाफ चार हत्याओं सहित ग्यारह और मामले दर्ज किए गए, कुल मामलों की संख्या 18 हो गई. पुलिस के अनुसार, दुन्नेके कुख्यात शार्प शूटर दविंदर बंबीहा गिरोह का सहयोगी है और मुख्य रूप से मालवा जिलों में काम करता है. इसी साल खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यहां सरे स्थित एक गुरुद्वारे के पार्किंग स्पेस के नजदीक उसे गोली मार दी गई थी. सुखदूल की हत्या भी निज्जर के जैसी ही हुई है.

सम्बंधित खबर

Recent News