menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab Weather:16 अप्रैल से पंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पंजाब में एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 16 मार्च को पंजाब के माझा और दोआब में बारिश होने की संभावना बताई है। वही 17 और 18 अप्रैल को पूरे पंजाब में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब में […]

Calendar Last Updated : 14 April 2023, 06:21 PM IST
Share:

मौसम विभाग ने पंजाब में एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 16 मार्च को पंजाब के माझा और दोआब में बारिश होने की संभावना बताई है। वही 17 और 18 अप्रैल को पूरे पंजाब में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है।


बारिश होने से फसलों को हो सकता है नुकसान
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक पंजाब में 16 अप्रैल से अगले कुछ दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं और साथ ही बारिश भी हो सकती है। जिस कारण फसलों को बेहद नुकसान पहुंच सकती है।


पहले ही हो चुका है फसलों का नुकसान
बीते दिनों ही बारिश के कारण पंजाब के किसानों को काफी नुकसान सहना पड़ा था। आधा से ज्यादा फसल खराब हो चुके है। गेहूं का दाना सिकुड़ने से दाने का आकार काफी छोटा हो गया है। हालांकि राज्य सरकार के अनुरोध करने पर केंद्र सरकार ने गेहूं खरीदने के लिए हां तो कर दी है लेकिन कीमतों में कटौती कर दी गई है।


39 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर तापमान सामान्य तापमान से काफी हद तक बढ़ सकती है। अगले 2 दिनों में मौसम का तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि 16 अप्रैल के बाद तापमान गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान 3-6 डिग्री की गिरावट के साथ 33 डिग्री तक पहुंच सकती है।


पंजाब के शहरों का तापमान
जालंधर- आज जालंधर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वही आने वाले दिनों में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।
लुधियाना- आज लुधियाना में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
फरीदकोट- यहां का तापमान गर्म है। आज यहा अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
अमृतसर- आज अमृतसर का न्यूनतम तापमान 20.05 डिग्री से शुरू होकर 38 डिग्री तक जाने की आशंका है।

सम्बंधित खबर

Recent News