menu-icon
The Bharatvarsh News

बुलंदशहर में 30 सालों से बंद पड़ा है ये मंदिर, लोगों ने की इसे खोलने की अपील

बुलंदशहर के खुर्जा में 50 साल पुरान मंदिर का पता चला है, जिसे दंगे के कारण तीन दशक पहले ही बंद कर दिया गया था. अब एक बार फिर से इसे दोबारा खोलने के मांग की जा रही है.

Calendar Last Updated : 23 December 2024, 11:16 AM IST
Share:

Bulandshahr Temple: बुलंदशहर के खुर्जा में तीन दशकों से बंद पड़े मंदिर का मामला सामने आया है. वहां के रहने वाले लोगों ने प्रशासन से इसे खोलने की अपील की है. यह मामला तब सामने आया है, जब संभल में 46 सालों से बंद पड़े मंदिर को एक हफ्ते पहले खुलवाया गया था. हिंदू संगठन ने भी इस मंदिर को दोबारा खोलने की आग्रह की है.

बुलंदशहर के इस मंदिर को लेकर लोगों का कहना है कि ये मंदिर करीब 50 साल पुराना है, जिसे 1990 दंगे के दौरान बंद कराया गया था. तीन दशक पहले विवाद इतना बढ़ गया था कि लोग वहां का इलाका छोड़ कर चले गए थे. मंदिर की मूर्तियों को समुदाय के एक परिवार द्वारा नदी में विसर्जित कर दिया गया था. लेकिन मंदिर का ढांचा अभी भी वैसा का वैसा ही है. 

अधिकारी ने क्या कहा?

एसडीएम ने बताया कि अभी से लगभग 30 साल पहले जाटव समुदाय के लोग इस मोहल्ले को छोड़कर चले गए थे. लेकिन अभी भी वहां पर मंदिर का ढांचा सही-सलामत है. हालांकि इस स्थल को लेकर लोगों के बीच कोई विवाद भी नहीं है. उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सलमा हकन नामक इस मोहल्ले में पहले जाटव समुदाय के लोग एक साथ रहा करते थे. वो इस मंदिर में पूजा पाठ करने आते थे. 

हिंदू संगठनों ने की खोलने की मांग 

बुलंदशहर का ये मामला सुर्खियों में तब आया जब संभल में 46 साल से बंद पड़े मंदिर को दोबारा खोला गया. सरकार के इस एक्शन के बाद लोगों को यह उम्मीद मिली की शायद सालों से बंद पर ये मंदिर भी सरकार द्वारा फिर से खुलवाया जा सके. इस मामले को लेकर VHP और जाटव विकास मंच के लोगों ने भी आवाज उठाया है. उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि इस मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जाए, जिससे की वहां के लोग एक बार फिर से धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकें. बुलंदशहर के खुर्जा में ये मंदिर संभल में 46 सालों से बंद पड़े शिव मंदिर के मिलने के एक सप्ताह बाद मिला है. इस मंदिर को फिर से खोलने के लिए लोगों ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया है. जिसमें उन्होंने पूजा-पाठ करने देने की अनुमति मांगी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News