menu-icon
The Bharatvarsh News

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

इंफाल:  मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Calendar Last Updated : 24 January 2025, 05:36 PM IST
Share:

इंफाल:  मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि थौबल के उनिंगखोंग से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया.

उनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप-थ्री से प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

(इस खबर को भारतवर्ष न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)

सम्बंधित खबर

Recent News