menu-icon
The Bharatvarsh News

Pakistan Election : आज पाकिस्तान में चुनाव के नतीजों का होगा ऐलान, इमरान की पार्टी रेस में सबसे आगे!

Pakistan Election : पाकिस्तान में बीते गुरुवार को आम चुनाव के लिए मतदान किए गए. आज चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी.

Calendar Last Updated : 09 February 2024, 12:25 PM IST
Share:

Pakistan General Election 2024 : पाकिस्तान में आज चुनाव के नतीजों का एलान किया जाएगा. जिसे लेकर पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज हो गई है. बीते गुरुवार को पाकिस्तान में आम चुनाव संपन्न हुए है. 9 फरवरी यानी आज चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे. चुनाव के नतीजे आने के बाद पाकिस्तान में नई सरकार का गठन हो जाएगा. अनुमान है कि आज दोपहर तक चुनाव के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे.

वहीं, चुनाव ड्यूटी कर रहे खैबर प्रांत के डेरा इस्माइल खां जिले में सुरक्षकर्मियों के वाहन पर आतंकी हमला किया गया. हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. साथ ही वाशबूद पंजगुर में हुए विस्फोट में 2 बच्चों के मरने की खबर सामने आई है, अन्य घटनाओं में भी दो लोग मारे गए हैं.

9 फरवरी को चुनावी नतीजों का ऐलान

पाकिस्तान में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. पाकिस्तान में वोटिंग मतगणना स्थलों पर ही उम्मीदवारों के एजेंटों के समक्ष मतपोटियों की सील तोड़कर मतगणना शुरू कर दी गई है. वहीं, नतीजों के ऐलान के बाद हिंसा भड़क सकती है. जिसे लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मतगणना संचालित करने वाले पीठासीन अधिकारी ही रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से चुनाव प्रबंधन व्यवस्था को सूचित करेंगे और रिजल्ट की घोषणा करेंगे. पाकिस्तान की नई सरकार के लिए आर्थिक तंगी और आतंकवाद से निपटना बड़ी चुनौती होगी. चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई बड़े हमले करके आतंकी संगठनों ने अपनी ताकत दिखाई है.

चुनाव में नवाज की PML जीत सकती है

पाकिस्तान में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो सकें, इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे. मतगणना स्थलों के आसपास के पूरे इलाके में लगभग साढ़े 6 लाख सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया था. वहीं, कयास लगाए जा रहे है कि चुनाव में पीएमएल सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ सकती है. दूसरी ओर पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को मुकाबले में माना जा रहा है. आज आने वाले नतीजे तय करेंगे की पाकिस्तान में  किसकी हुकूमत होगी. आखिर जनता ने किसे वोट देकर अपना नेता चुना है.

सम्बंधित खबर

Recent News