menu-icon
The Bharatvarsh News

उप्र : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

सुल्तानपुर:  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही एक कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर देहली बाजार के पास अपने आगे चल रहे वाहन से टकरा गई.

Calendar Last Updated : 01 February 2025, 05:24 PM IST
Share:

सुल्तानपुर:  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही एक कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर देहली बाजार के पास अपने आगे चल रहे वाहन से टकरा गई.

दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

घायलों की पहचान बिहार के धरम पिपरा, जगदीशपुर निवासी संजय सिंह (42) और सोनू (36) के रूप में हुई है. दोनों घायलों को तत्काल अयोध्या के पीठला कुमारगंज स्थित सौ सैया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों की पहचान दशरथ सिंह (60) और लल्लन सिंह (70) के रूप में हुई है, जो असुधर थाना, जगदीशपुर, बिहार के निवासी थे. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

देहली चौकी के इंचार्ज सुनील सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है.

(इस खबर को भारतवर्ष न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)

सम्बंधित खबर

Recent News