menu-icon
The Bharatvarsh News

सत्ता में आते ही कराएंगे जातिगत जनगणना... महाविकास अघाड़ी का घोषणा पत्र जारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महज कुछ दिनों का समय बचा है. इससे पहले सभी पार्टियों ने घोषणा पत्र जारी करना शुरू कर दिया है. जिसमें मुख्य रुप से महिलाओं, किसानों और युवाओं का ध्यान रखा गया है.

Calendar Last Updated : 10 November 2024, 03:08 PM IST
Share:

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है. महा विकास अघाड़ी की ओर से आज घोषणा पत्र भी जारी कर दिया गया है. जिसमें मुख्य रुप से महिलाओं, किसानों और युवाओं का ध्यान रखा गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र जारी करते हुए लोगों से वादा किया कि अगर वो सत्ता में वापस आते हैं तो जल्द से जल्द जनगणना कराई जाएगी. 

खरगे ने आगे कहा कि हम महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देंगे. किसानों का तीन लाख तक का कर्ज माफ होगा. हम महाराष्ट्र में भी जातिगत जनगणना कराएंगे. शिक्षित युवाओं को 4000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे. बीजेपी की योजनाएं हमारी योजनाओं की नकल है. हम सब सर्विस सेक्टर में 12 से 15% की वृद्धि हासिल करने की कोशिश करेंगे. सरकारी सेवा में कांट्रैक्ट बेस्ड आदेश को हम समाप्त करेंगे.

महाविकास का महाराष्ट्रनामा

इसके अलावा हम मिशन 2030 के लिए समृद्ध और महाराष्ट्र के लिए कई सारी योजना लेकर आ रहे हैं. हम 300 यूनिट तक की खपत वाले घरों को 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे. महिला उद्यमियों के लिए एक अलग से इंडस्ट्रियल जीवन स्थापित करेंगे, जिसमें महिलाओं को इंटरेस्ट फ्री लोन दिया जाएगा. हम मुफ्त दवा और 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा देंगे. आरक्षण में जो 50% का कैप है, उसको भी हम हटाएंगे.

MVA ने किया वादा

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये
महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा
मुफ्त दवा, 25 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा
जातिगत जनगणना होगी
50 फीसदी आरक्षण की सीमा हटाएंगे
किसानों का तीन लाख रुपये तक कर्जा माफ होगा
नियमित कर्ज चुकाने पर 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन
बेरोजगारों को हर महीने 4000 रुपये की मदद

सम्बंधित खबर

Recent News