menu-icon
The Bharatvarsh News

कचरे के डिब्बे में मिला महिला का सिर, धर को ढूंढ रही पुलिस; प्रस्ताव के ठुकराने से खफा था जीजा

कोलकाता पुलिस के लालबाजार मुख्यालय के हत्या अनुभाग के जांचकर्ताओं ने इलाके के सभी उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की ताकि यह पता लगाया जा सके कि कटे हुए सिर को वहां किसने फेंका.

Calendar Last Updated : 15 December 2024, 06:49 AM IST
Share:

Kolkata Woman Murder: कोलकाता से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार को टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर में एक महिला का कटा हुआ सिर मिला. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 24 घंटे के भीतर ही उसके जीजा को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. जीजा की पहचान अतीउर रहमान लस्कर के रूप में की गई है.  

महिला के जीजा ने उसकी हत्या इसलिए कर दी क्योंकि महिला ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. कोलकाता पुलिस ने उसे दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में उसके पैतृक गांव बसुलडांगा से गिरफ्तार किया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. 

संबंध बनाना चाहता था जीजा

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ने लस्कर एक निर्माण मजदूर है और उसने कथित तौर पर महिला की हत्या करने की बात कबूल की है. महिला पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही थी. डीसीपी (दक्षिण उपनगरीय) बिदिशा कलिता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महिला का कटा हुआ सिर शुक्रवार को ग्राहम रोड के पास कूड़े के ढेर में मिला था और उसके धड़ और शरीर का निचला हिस्सा शनिवार को रीजेंट पार्क इलाके में एक तालाब के पास मिला था.

पीड़िता रीजेंट पार्क में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और टॉलीगंज में काम करने वाले लस्कर के साथ हर दिन काम पर जाती थी. डीसीपी ने कहा कि उसका जीजा उसके साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. इस उपेक्षा से लस्कर नाराज हो गया. एक सप्ताह पहले 35-40 वर्ष की उम्र की पीड़िता ने जीजा से दूरी बनानी शुरू कर दी. जिससे वह और भी नाराज हो गया. उसने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शव का हिस्सा मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने उसे आगे की जांच के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेज दिया था. कोलकाता पुलिस के लालबाजार मुख्यालय के हत्या अनुभाग के जांचकर्ताओं ने इलाके के सभी उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की ताकि यह पता लगाया जा सके कि कटे हुए सिर को वहां किसने फेंका. पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से संबंधित नमूने बरामद किए गए हैं. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राहम रोड पर एक वैट में कटे हुए सिर से भरा एक प्लास्टिक बैग देखा था. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस इस संबंध में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है

सम्बंधित खबर

Recent News