menu-icon
The Bharatvarsh News

‘Yaariyan-2’ controversy: पंजाब में ‘यारियां 2’ फिल्म को लेकर विवाद, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

‘Yaariyan-2’ controversy:  फिल्म यारियां-2 के एक्टर निजान जाफरी और डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी-सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के लिए परेशानियों खड़ी हो गई है. दरअसल यारियां-2 फिल्म में दिखाए गए सिरी साहिब (किरपाण) की सीन को लेकर पंजाब में विवाद शुरू हो गया है. इस फिल्म को लेकर सिखों की […]

Calendar Last Updated : 31 August 2023, 12:29 PM IST
Share:

‘Yaariyan-2’ controversy:  फिल्म यारियां-2 के एक्टर निजान जाफरी और डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी-सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के लिए परेशानियों खड़ी हो गई है. दरअसल यारियां-2 फिल्म में दिखाए गए सिरी साहिब (किरपाण) की सीन को लेकर पंजाब में विवाद शुरू हो गया है. इस फिल्म को लेकर सिखों की सिरमौर संस्था ने कड़ी आपत्ति जताई है. इसके लिए उन्होंने नोटिस भी जारी किया है.

किरपाण साहिब पहनकर फिल्माया गया गाना-

फिल्म यारियां-2 को लेकर पंजाब के जालंधर जिले भारी विवाद देखने को मिल रहा है. फिल्म में  किरपाण साहिब पहनकर फिल्माया गया गाना को लेकर सिख तालमेल कमेटी ने सदस्यों ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है. उन्होंने 295-A के तहत पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कराया है. इस एफआईआर को परदेसी ऑटो स्पेयर पार्ट के मालिक अली पुली मोहल्ला निवासी हरप्रीत सिंह नीटू ने दर्ज करवाई है.

हरप्रीत सिंह ने एफआईआर दर्ज करवाते हुए अपने शिकायत में कहा कि, यारियां-2 के गानों में जानबूझकर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए श्री साहिब पहन कर गाना फिल्माया गया है. जिससे सिख चिह्नों का बेहद अपमान हुआ है.

हरप्रीत सिंह नीटू ने अपनी शिकायत में आगे कहा है कि, सिखों को गुरु साहिब ने जो 5 ककार यानी चिह्न दिए हैं उन्हें धारण करने के लिए व्यक्ति का अमृतधारी सिख होना बेहद जरूरी है. लेकिन फिल्म में क्लीन शेव हिरो सिखों के 5 ककारों में एक सिरी साहिब किरपाण को पहन कर गाना गा रहा है. इस गाने में फिल्म के डायरेक्टर,एक्टर और प्रोड्यूसर ने ककार का अपमान किया है. उन्होंने सिख मर्यादा का उल्लंघन किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News