menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News : पंजाब सरकार की तारीफ में बोले आप प्रमुख केजरीवाल, कहा - अब एक-एक पैसा होता है जनता के लिए...

Punjab News : आप प्रमुख ने अपनी पोस्ट में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट भी अटैच की है. जिसमें दावा किया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को अक्टूबर में खत्म होने वाले इस साल के पीक सीजन के दौरान 564.76 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है.

Calendar Last Updated : 28 November 2023, 06:46 PM IST
Share:

Punjab News : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज यानि 28 नवम्बर को पंजाब सरकार की तारीफ की है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब में जनता ने ईमानदार सरकार को चुना है. इसका कमाल देखिए. केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि पंजाब में अब बिजली फ्री है, व किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं होती है, बिजली 24 घंटे आती है और बिजली कंपनी को इस साल भारी मुनाफा भी हुआ है जबकि बीते साल तक घाटा होता था. लेकिन अब पंजाब सरकार का एक एक पैसा जनता पर खर्च किया जाता है जो पहले नेताओं की जेब में जाता था. 

बता दें, कि आप प्रमुख ने अपनी पोस्ट में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट भी अटैच की है. जिसमें दावा किया कि पंजाब स्टेट पावर  कॉरपोरेशन लिमिटेड को अक्टूबर में खत्म होने वाले इस साल के पीक सीजन के दौरान 564.76 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. इसी अवधि में पिछले साल 1,880.25 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा था. 

बिजली की खरीद में आई 48 प्रतिशत की कमी 

पंजाब स्टेट पवार कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से पूरे पंजाब में बिजली की सप्लाई की जाती है. ओपन एक्सचेंज की वजह से बिजली की खरीद को लेकर 48 प्रतिशत की कमी को भी देखा गया है. बीते साल 2022 में 4773 मिलियां यूनिट बिजली की खरीदारी की गई थी. वहीं इस वर्ष 2023 में ये घटकर 2480 मिलियन हो गई है. पीएसपीसीएल के अधिकारियों ने बिजली विभाग को हुए मुनाफे की वजह बिजली की स्मार्ट बिजली ट्रेडिंग, स्वयं के ताप संयंत्रों से बिजली प्राप्त करना और उच्च उत्पादन को बताया है. 

इतने गुना बिजली की हुई बिक्री 

बता दें, कि इसके अलावा पीएसपीसीएल के अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि बिजली निगम ने 2022 में 293 करोड़ के मुकाबले इस वर्ष 924 करोड़ रुपए की बिजली की बिक्री की है. अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक 17.69 प्रति यूनिट के औसत से 1 202 मिलियन यूनिट बिजली बेची गई है. जिससे 954 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है. इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले 4 गुना अधिक बिजली की बिक्री की गई है. 

सम्बंधित खबर

Recent News