menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs PAK U 19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी के पास पाकिस्तान से हिसाब चुकता करने का शानदार मौका, बस करना होगा ये काम

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान U-19 वर्ल्ड कप का सुपर सिक्स मुकाबला सेमीफाइनल की सीधी दावेदारी है. इस वर्ल्ड कप में तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. इसकी वजह है कि पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. बुलावायो में रविवार दोपहर को मैच होना है.

Calendar Last Updated : 01 February 2026, 10:35 AM IST
Share:

नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 में इंडिया-पाकिस्तान के बीच आज बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में सुपर सिक्स का निर्णायक मैच होना है. यह सिर्फ दो टीमों की राइवलरी नहीं, बल्कि सेमीफाइनल टिकट की लड़ाई भी है. भारत 6 अंक और मजबूत नेट रन रेट के साथ आगे है, जबकि पाकिस्तान को जीत के साथ एक बड़ा अंतर भी चाहिए. सबकी नजरें 14 साल के तूफानी बल्लाधारी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं, जो टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं. हांलाकि वह पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कोई बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं. कैप्टन आयुष म्हात्रे की टीम इस हाई-वोल्टेज मैच में अपना पुराना हिसाब भी चुकता करना चाहेगी.

यह मैच सुपर सिक्स ग्रुप 2 का आखिरी दौर है. भारत ने अब तक तीन जीत दर्ज कर ली हैं और नेट रन रेट +3.337 के साथ टॉप पर बना हुआ है. जीत मिलते ही सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी. पाकिस्तान के 4 अंक हैं और उन्हें न सिर्फ जीत चाहिए, बल्कि नेट रन रेट में भारी सुधार करने की जरूरत है. भारत आराम से खेल सकता है, जबकि पाकिस्तान पर दबाव ज्यादा होगा, जिसमें गलतियां होने की ज्यादा संभावनाएं हैं.

वैभव सूर्यवंशी की पाकिस्तान के खिलाफ चुनौती

वैभव सूर्यवंशी अब तक टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान उनके लिए अब तक पहेली बनी हुई है. उन्होंने U-19 एशिया कप 2024 ग्रुप में उन्होंने सिर्फ 1 रन, 2025 ग्रुप में मामूली योगदान और फाइनल में 26 रन (10 गेंद) बनाए हैं. उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 32 रन ही बनाए. वैभव का पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कोई बड़ा स्कोर नहीं है. हालांकि, अगर पहले 10 ओवर में तेज शुरुआत मिली तो मैच भारत के पक्ष में झुक सकता है. 

पाकिस्तान के खिलाफ अधूरी कहानी पूरी करने का मौका

वैभव सूर्यवंशी ने हर बड़े मैच पर अपना कमाल दिखाया है, लेकिन पाकिस्तान अकेली ऐसी टीम है जहां वे अपनी चमक नहीं दिखा पाए हैं. अगर वे इस बार रन-रेट को भारत के फेवर में कर सके तो पाकिस्तान दबाव में आएगा. यह मैच दो कहानियों का मिश्रण होगा-भारत-पाकिस्तान राइवलरी और वैभव बनाम पाकिस्तान टीम. अच्छा प्रदर्शन कर वैभव मैच के हीरो बन सकते हैं और टीम को सेमीफाइनल में ले जा सकते हैं. 

भारत की मजबूत टीम और रणनीति

भारत की टीम में कप्तान आयुष म्हात्रे, उप-कप्तान विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, हरवंश पंगालिया, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, एरॉन जॉर्ज, उधव मोहन और मोहम्मद एनान शामिल हैं. टीम बैलेंस्ड है और पाकिस्तान पर दबाव भी है, जिसका फायदा उठाया जा सकता है. यह मुकाबला भारत के लिए सेमीफाइनल की चाबी बनेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News