menu-icon
The Bharatvarsh News

'यह युद्ध अपराध है..' काबुल के अस्पताल में पाक ने मचाई तबाही! पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक से 400 मारे गए, राशिद खान-नबी-नवीन का फूटा गुस्सा

सोमवार की शाम करीब 9 बजे पाकिस्तानी ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक अस्पताल पर कथित तौर पर हवाई हमला किया.

Calendar Last Updated : 17 March 2026, 12:58 PM IST
Share:

नई दिल्ली: मंगलवार की सुबह अफगानिस्तान के लिए खौफनाक रही. क्योंकि सोमवार की शाम करीब 9 बजे पाकिस्तानी ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक अस्पताल पर कथित तौर पर हवाई हमला किया. रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में लगभग 400 की लोगों की जान चली गई और 250 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. 

अब हमले के बाद अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है. इस कड़ी में अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नवीन उल हक, पूर्व कप्तान राशिद खान और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर इसकी आलोचना की है. इतना ही नहीं इसे युद्ध अपराध बताया है. 

नवीन उल हक का ट्वीट

आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके नवीन उल हक ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि, 'इजराइल और पाकिस्तानी शासनकाल के बीच कोई अंतर ढूंढना मुश्किल है.' दोनों देशों के बीच कोई अंतर नहीं है. बता दें नवीन उल हक के इस अकाउंट पर करीब 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.'

राशिद खान का ट्वीट

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद खान ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए लिखा कि नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों या चिकित्सा ढांचे को निशाना बनाना युद्ध अपराध है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह जानबूझकर किया गया या नहीं. स्टार स्पिनर ने आगे लिखा कि ये ताजा घटना केवल विभाजन और नफरत को बढ़ावा देगी. 

मोहम्मद नबी का ट्वीट

राशिद के बाद टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि अस्पताल में सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं. आज रात काबुल के एक अस्पताल में उम्मीद की किरण मिट गई. इलाज के लिए आए युवाओं को पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा मार दिया गया. रमजान के पाक महीने में ऐसा करना गुनाह है.

सम्बंधित खबर

Recent News