menu-icon
The Bharatvarsh News

Mla Rade: पटवारी के दफ्तर में आप विधायक का छापा, रिश्वत के पैसे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया नंबरदार

Mla Rade: आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह दलायपुरा के माछीवाड़ा उप-तहसील में अजानक दौरे से हंगामा मच गया. एक जानकारी के अनुसार इस दौरान हलका विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलायपुरा ने यहां तैनात पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. विधायक ने पत्रकारों को […]

Calendar Last Updated : 30 October 2023, 04:50 PM IST
Share:

Mla Rade: आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह दलायपुरा के माछीवाड़ा उप-तहसील में अजानक दौरे से हंगामा मच गया. एक जानकारी के अनुसार इस दौरान हलका विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलायपुरा ने यहां तैनात पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. विधायक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गांव झाड़ौदी निवासी तेजविंदर सिंह ने कोर्ट से एक प्लॉट पर स्टे ले रखा था, जिसे उन्हें राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज करवाना था. जब वह इस प्लॉट का स्टे दर्ज करवाने के लिए तहसील में गए तो पटवारी परमिंदर सिंह ने उससे 3000 रुपए की रिश्वत मांगी और इस दौरान 2500 रुपए में बात तय हुई.

विधायक ने नंबरदार को पकड़ा रंगे हाथ

बता दें, कि शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह ने यह पूरा मामला विधायक दयालपुरा के सामने लाया. इस दौरान उन्होंने रिश्वत के 2500 रुपए के नोटों की फोटो कॉपी निकलवाकर अपने पास रख ली जो वो पटवारी को देने वाला था. बाद में तेजविंदर सिंह रिश्वत के पैसे देने के लिए सब-तहसील माछीवाड़ा पहुंच गाया. जब तेजविंदर सिंह रिश्वत की रकम देने और स्टे दर्ज कराने के लिए पटवारी के कमरे में पहुंचा तो वह वहां पर नहीं था.

नंबरदार गुरइकबाल सिंह पटवारी के कमरे में बैठा था, जिसने तेजविंदर सिंह से फोन पर बात कराई और उसने रिश्वत की रकम नंबरदार को सौंप दी. इसी बीच समराला के विधायक जगतार सिंह मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने नंबरदार गुरइकबाल सिंह को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर डीएसपी समराला जसपिंदर सिंह और थाना प्रमुख संतोख सिंह मौके पर पहुंचे और नंबरदार को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

नंबरदार गुरइकबाल ने क्या कहा?

पुलिस द्वारा नंबरदार गुरइकबाल सिंह ने को गिरफ्तार किये जाने के बाद उसने कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है, उसने पटवारी के कहने पर तेजविंदर सिंह से 2500 रुपए लिए थे. उसने कहा कि इस मामले में पुलिस जो भी पूछताछ करेगी वह उसका सहयोग करेगा क्योंकि इस रिश्वत के पैसे से उसका कोई लेन-देन नहीं है.

सम्बंधित खबर

Recent News