menu-icon
The Bharatvarsh News

Pathankot News: नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार

Pathankot News: पंजाब के पठानकोट शहर में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शामिल 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गुरदेव सिंह और प्रवीन कुमारी के रूप में हुई है. दोनों निवासी जैनी उपराली के रहने वाले हैं. इन्हें उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत हिरासत में लिया […]

Calendar Last Updated : 03 November 2023, 06:53 PM IST
Share:

Pathankot News: पंजाब के पठानकोट शहर में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शामिल 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गुरदेव सिंह और प्रवीन कुमारी के रूप में हुई है. दोनों निवासी जैनी उपराली के रहने वाले हैं. इन्हें उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा पठानकोट के मीरपुर कालोनी निवासी मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन को लेकर क्या कहा?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख के अनुसार पहले ऑपरेशन में मुख्य अफसर अपनी टीम के साथ शाहपुरकंडी चैक पोस्ट के पास नियमित वाहन गश्त पर थे. उन्होंने बताया कि एक जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरदेव सिंह और प्रवीन कुमारी को रोका गया, जो अवैध शराब ले जा रहे थे. उनके वाहन पी.बी. 35-एम-6404 से 333 बोतल अवैध शराब और 9750 मिलीलीटर अल्कोहल जैसा तरल पदार्थ बरामद किया गया है.

दूसरा ऑपरेशन में मुख्य अफसर सदर मनजीत कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीमपुर ब्रिज पर पी.बी. 35-एम-6012 पर सवार मोटरसाइकिल चालक को रोका, इस दौरान बाइक सवार द्वारा भागने की कोशिश की गई. लेकिन पुलिस ने उसे बड़ी मुस्तैदी के साथ तुरंत रोक लिया और तलाशी में उससे 42 ग्राम हेरोइन को जब्त कर लिया. आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने कहा कि गहन जांच के लिए आवश्यक समझे जाने पर गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

सम्बंधित खबर

Recent News