menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandigarh: चंडीगढ़ DPR का प्लान तैयार, बनने वाली है मेट्रो की सुविधा

Chandigarh: चंडीगढ़ में रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) की ओर से मेट्रो लाइन बिछाने के लिए अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट डिटेल प्रोजेक्ट पेश कर दी गई है. वहीं ये रिपोर्ट बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के एडवाइजर धर्मपाल की अध्यक्षता में पेश की गई है. इन जगहों पर बनेगी मेट्रो […]

Calendar Last Updated : 07 October 2023, 08:57 AM IST
Share:

Chandigarh: चंडीगढ़ में रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) की ओर से मेट्रो लाइन बिछाने के लिए अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट डिटेल प्रोजेक्ट पेश कर दी गई है. वहीं ये रिपोर्ट बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के एडवाइजर धर्मपाल की अध्यक्षता में पेश की गई है.

इन जगहों पर बनेगी मेट्रो

वहीं चंडीगढ़ के अलावा पंजाब व हरियाणा सरकार के अफसर भी इस बैठक में शामिल थे. जबकि बैठक के दरमियान चंडीगढ़ में बनने वाली मेट्रो परियोजना पर विशेष रूप से चर्चा की गई है. वहीं अब दिसंबर-2023 तक फाइनल रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में बनने जा रही मेट्रो लाइन में तीनों शहरों के अधिक से अधिक इलाकों को कवर करने की उम्मीद जताई जा रही है. यदपि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मुताबिक पहले चरण में बिछाई जाने वाली इस लाइन की कुल लंबाई 79.5 किलोमीटर बताई जा रही है.

चार लाइनों का होगा निर्माण

डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक पहली लाइन न्यू चंडीगढ़ से पंचकूला तक बिछाई जा सकती है. वहीं दूसरी लाइन की बात करें तो ये रॉक गार्डन से सेक्टर 17 बस स्टैंड होते हुए जीरकपुर बस स्टैंड तक. जबकि तीसरी लाइन मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, इसके साथ ही चौथी लाइन ग्रेन मार्केट चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट लाइट सेक्टर 26 तक बिछाई जाने की खबर मिल रही है.

केंद्र सरकार 60% देगी खर्च

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में बिछाई जाने वाली मेट्रो लाइन की कुल लागत लगभग 13 हजार करोड़ रूपए बताई जा रही है. जिसका 60 फीसदी भाग केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा, जबकि 40 फीसदी भाग चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब की ओर से दिए जाने की बात सामने आ रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News