menu-icon
The Bharatvarsh News

Earthquake in Punjab: पंजाब के रूपनगर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता

Earthquake in Punjab: पंजाब के रूप नगर में मंगलवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किये गए. इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने दी. राज्य में इस झटके बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल है. हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 3.2 रही […]

Calendar Last Updated : 08 November 2023, 09:54 AM IST
Share:

Earthquake in Punjab: पंजाब के रूप नगर में मंगलवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किये गए. इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने दी. राज्य में इस झटके बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल है. हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

3.2 रही भूकंप की तीव्रता

एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा, कि यह भूकंप के झटके रात करीब 1:13 बजे महसूस किये गए. जिसकी गहराई 10 किमी थी. वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है.

जम्मू में भी भूकंप के झटके

पंजाब के अलावा मंगलवार की शाम 6.52 बजे जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र अयोध्या से 215 किलोमीटर उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा.

नेपाल में भूकंप से तबाही

नेपाल में भूकंप से 153 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि बीते सोमवार को नेपाल के जाजरकोर में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किये गए थे जिसमें लगभग 16 लोग घायल हो गए. वहीं इससे पहले 3 नवंबर को नेपाल में भूकंप आया था. जिसमें लगभग 153 लोगों की मौत हुई थी. उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 दर्ज की गई थी.

सम्बंधित खबर

Recent News