menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab: CM भगवंत मान ने दिया प्रताप सिंह बाजवा को जवाब, कहा बीजेपी- कांग्रेस में मिलीभगत

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उनका कहना है कि, बाजवा पहले अपने भाई से संपर्क करें. वहीं बाजवा कांग्रेस के 17 विधायकों की बैठक करके देख लें, उनके ही विधायक बैठक में नहीं आएंगे. जबकि कांग्रेस के नेता बीजेपी […]

Calendar Last Updated : 04 October 2023, 09:45 AM IST
Share:

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उनका कहना है कि, बाजवा पहले अपने भाई से संपर्क करें. वहीं बाजवा कांग्रेस के 17 विधायकों की बैठक करके देख लें, उनके ही विधायक बैठक में नहीं आएंगे. जबकि कांग्रेस के नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. इसके बावजूद पंजाब के 3 करोड़ लोग सिर्फ हमारे संपर्क में हैं.

सीएम ने गुरुद्वारे में माथा टेका

मुख्यमंत्री भगवंत मान बीते मंगलवार को श्री चमकौर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने गेहूं खरीद की शुरुआत करने के बाद गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका. वहीं मौके पर उनके साथ मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह एवं रोपड़ विधायक दिनेश चड्डा की मौजूदगी रही. मान ने बताया कि, प्रताप सिंह बाजवा की सीएम बनने की इच्छा की कांग्रेस ने भ्रूण हत्या कर दी. यदपि हाल ही में प्रताप सिंह बाजवा ने आप (आम आदमी पार्टी) के 32 विधायकों के संपर्क में होने की बात बताई थी.

सीएम का बयान

मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्यपाल से कर्ज का ब्योरा मांगने पर सवाल पूछा गया तो, उनका कहना था कि, जवाब भेज दिया गया है. इसके साथ ही राज्यपाल को एक-एक पैसे का हिसाब मिल गया है. सुखपाल खैरा व मनप्रीत बादल के बारे में सीएम ने बताया कि, पंजाब का खजाना लूटने व प्लाटों पर कब्जा करने वाले को सजा दी जाएगी. यदपि चाहे वह व्यक्ति आम आदमी पार्टी का क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

प्रताप सिंह बाजवा का बयान

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल ही में अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा था कि, भोलाथ से कांग्रेस विधायक को जलालाबाद की अदालत ने जेल की सजा दी है. जबकि हमें भारतीय न्यायिक प्रणाली पर विश्वास है कि, मुझे न्याय मिलेगा. जबकि घमंडी आप (आम आदमी पार्टी) की पंजाब सरकार को हार का स्वाद चखाने की जरूरत है.

सम्बंधित खबर

Recent News