menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: दिल्ली और बठिंडा के बीच शुरू हुई हवाई सेवा, सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेंगे विमान

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य के लोगों को आने जाने की बेहतर सुविधा देने के लिए अब हवाई सेवा शुरू करने जा रही है. कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि, इस हवाई सेवा से पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों हरियाणा और राजस्थान के लोगों को भी आने जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी. सोमवार को […]

Calendar Last Updated : 09 October 2023, 09:25 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य के लोगों को आने जाने की बेहतर सुविधा देने के लिए अब हवाई सेवा शुरू करने जा रही है. कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि, इस हवाई सेवा से पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों हरियाणा और राजस्थान के लोगों को भी आने जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी.

सोमवार को दिल्ली और बठिंडा के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है. दिल्ली से बठिंडा की पहली उड़ान में 10 यात्रियों ने सफर की तो वहीं बठिंडा से दिल्ली के लिए पहली उड़ान भरने वाली विमान में 14 यात्रियों ने सफर किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दिल्ली से बठिंडा पहुंचे यात्रियों का स्वागत किया.

यह विमान सप्ताह में तीन दिन यानी कि, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी. आपको बता दें कि, 2016 में बठिंडा-दिल्ली और जम्मू के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की गई थी. हालांकि 2020 में इस विमान सेवा को कोरोना की वजह से बंद कर दी गई थी.

दिल्ली-बठिंडा के बीच शुरू हुई हवाई सेवा पर कृषि मंत्री का बयान-

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने हवाई सेवा शुरू करने के बाद कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से इन उड़ानों को सप्ताह में तीन दिन से बढ़ाकर पांच करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. भविष्य में जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य राज्यों के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि, मालवा, एम्स, फर्टिलाइजर, रिफाइनरी, बठिंडा कैंट और आसपास के कई विश्वविद्यालयों के हब के रूप में बठिंडा उभर रहा है. इससे विदेश से आने-जाने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा.

कारोबारियों की समस्याओं को देख बनाया गया था हवाई अड्डा-  पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि, कोरोना संकट के बाद ये उड़ाने फिर से शुरू हो गई है. दिल्ली से बठिंडा या फिर बठिंडा से दिल्ली आने-जाने वाले व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर इस हवाई अड्डे का निर्माण किया गया था. उन्होंने आगे कहा कि, इस विमान सेवा से औद्योगिक क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News