menu-icon
The Bharatvarsh News

Hardik Pandya Ruled Out: भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट की वजह से विश्व कप से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya Ruled Out: वर्ल्ड कप 2023 में मेजबानी करने वाली भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. बता दें, कि इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं. वे अपनी चोट के चलते अभी तक प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे थे. टीम में अब पांड्या […]

Calendar Last Updated : 04 November 2023, 11:01 AM IST
Share:

Hardik Pandya Ruled Out: वर्ल्ड कप 2023 में मेजबानी करने वाली भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. बता दें, कि इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं. वे अपनी चोट के चलते अभी तक प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे थे. टीम में अब पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है. बता दें कि पांड्या एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और अपने कई बड़े मुकाबलों के दौरान शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. पांड्या भारत- बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के दौरान पुणे में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुए थे. उनकी लेफ्ट एंकल में चोट आ गई थी.

पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर टीम

भारतीय टीम की बात करें तो वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. टीम ने अभी तक 7 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. उसके पास 14 पॉइंट्स हैं. और खास बात यह है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. लेकिन सेमीफाइनल से पहले पांड्या का बाहर होना उसके लिए झटके की तरह है.

प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में हुई एंट्री

हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह दी है. कृष्णा के पास अभी अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अधिक अनुभव नहीं है. लेकिन वे कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने अभी तक 17 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 29 विकेट लिए हैं . उनका एक वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट लेना का रहा है. वहीं 2 इंटरनेशनल मैचों में वे 4 विकेट ले चुके हैं.

साउथ अफ्रीका से अगला मुकाबला

बता दें, कि भारत टीम को सेमीफाइनल से पहले अभी दो मैच खेलने हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है. यह मैच कोलकाता में 5 नवंबर को खेला जाएगा. वहीं इसके बाद अगला मैच नीदरलैंड्स से 12 नवंबर को होगा.

सम्बंधित खबर

Recent News