menu-icon
The Bharatvarsh News

IND VS NZ, T20 World Cup Final: इतिहास रचने से एक कदम दूर भारत-न्यूजीलैंड, जानें क्या है दोनों की ताकत और कमियां

रविवार, 8 मार्च की शाम भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले दोनों टीमों की कई ताकते हैं तो वहीं बहुत सी कमियां भी हैं.

Calendar Last Updated : 08 March 2026, 03:52 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड की टीम इतिहास रचने से अब बस एक कदम ही दूर है. दोनों टीमों के बीच अब खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनो टीमें टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे. ये मैच फैंस के लिए दांतो तले नाखून चबाने वाला होगा. 

इस मैच में एक तरफ मौजूदा चैंपियन भारत है, जो लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना देख रहा है, वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड है, जो पहली बार किसी सफेद गेंद विश्व कप ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहता है. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को एक बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. दोनों टीमों के पास मजबूत खिलाड़ी हैं और मैच का नतीजा छोटी-छोटी रणनीतियों पर निर्भर कर सकता है. तो आईए जानते हैं दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां- 

जानें क्या है भारत की ताकत

इस मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसके स्टार खिलाड़ी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जोकि लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 

वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनका स्ट्राइक रेट करीब 200 से ज्यादा का रहा है. इसके अलावा टीम के पास हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर भी हैं, जो मैच का रुख किसी भी समय पलट सकते हैं.

भारत की कमियां

भारत की ताकत के बाद अब अगर टीम की कमियों की बात करें  तो मौजूदा समय में टीम के सामने कई चुनौतियां हैं. जिसमें भारत की सबसे बड़ी कमी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म है. अभिषेक की फॉर्म मौजूदा समय में चिंता का विषय बनी हुई है. इसके अलावा मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की इकॉनमी रेट लगातार बढ़ रही है, जोकि विपक्षी टीम की मददगार साबित होती है. टीम की फील्डिंग भी प्रतिद्वंद्वी टीमों की तुलना में कमजोर मानी जा रही है. 

न्यूजीलैंड की मजबूती

अब अगर कीवी टीम की मजबूती की बात की जाए तो टीम की बल्लेबाजी में फिन एलन और टिम सीफर्ट जैसे बल्लेबाज शानदार शुरुआत दिला सकते हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग उसकी बड़ी ताकत मानी जा रही है. टीम रणनीति बनाने और उसे सही तरीके से लागू करने में भी माहिर है.

न्यूजीलैंड के सामने क्या हैं चुनौतियां

वहीं न्यूजीलैंड की कमियों की बात की जाए तो टीम में पांचवें गेंदबाज की कमी मुश्किल खड़ी कर सकती है. इसके अलावा फाइनल जैसे बड़े मुकाबले का अनुभव भी सीमित है और दर्शकों का समर्थन भारत के पक्ष में रहने की संभावना है. टीम के स्पिनर मिचेल सैंटनर अब तक टूर्नामेंट में ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं, जोकि टीम के लिए चिंता का कारण बन सकता है.

सम्बंधित खबर

Recent News