menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs PAK: भारत ने 8वीं बार फिर पाकिस्तान को दी करारी मात, विश्व कप में 7 विकेट से दी शिकस्त

IND vs PAK: लगातार आठवीं बार भारत ने फिर अहमदाबाद के स्टेडियम में पाकिस्तान को करारी मात दी है. भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सिर्फ 191 रनों पर ही ढेर कर दिया. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से ऐसा जादू चलाया कि बाबर […]

Calendar Last Updated : 14 October 2023, 11:09 PM IST
Share:

IND vs PAK: लगातार आठवीं बार भारत ने फिर अहमदाबाद के स्टेडियम में पाकिस्तान को करारी मात दी है. भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सिर्फ 191 रनों पर ही ढेर कर दिया. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से ऐसा जादू चलाया कि बाबर आजम की टीम पूरी तरह ढेर हो गई.

पाकिस्तान से मिले 192 रनों की मामूली  लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल उतरे. तूफानी शुरुआती की. दिल ने 11 गेंद में चार चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए उसके बाद किंग कोहली और रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी. हालांकि कोहली तीन चौके की मदद से 18 रन बनाकर ही आउट हो गए. गिल और कोहली के आउट होने के बाद भी रोहित ने आक्रामक रवैया जारी रखा और मैदान के चारों तरफ बड़े-बड़े शॉट्स खेले. इस तरह रोहित शर्मा ने वनडे में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं.

आईसीसी विश्व कप में टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान को 7 विकेट से हराने पर जम्मू-कश्मीर में जश्न का माहौल देखें वीडियो

आईसीसी विश्व कप में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर 7 विकेट से जीत के बाद बिहार के पटना में जश्न का माहौल देखें वीडियो
गुजरात के अहमदाबाद में टीम इंडिया के युवा प्रशंसक पलाश कहते हैं, “…मैच बहुत पसंद आया. टीम वर्ल्ड कप जीतेगी.”
एक अन्य फैन का कहना है, “भारत और पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचना चाहिए. हम एक बार फिर इस मैदान पर मैच देखने आएंगे.”

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत द्वारा पाकिस्तान को 7 विकेट से हराने पर महाराष्ट्र के नागपुर में लोगों ने जश्न मनाया और पटाखे फोड़े, देखें वीडियो-

सम्बंधित खबर

Recent News