menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup: भारत की तैयारियों के बीच चिल मोड में दिखी वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की दहलीज पर आर-पार की जंग

टी20 विश्व कप अब अपने रोमांचक पड़ाव पर है. आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला होना है. जिसके लिए भारतीय मैदान पर जमकर पसीना बहा रही है.

Calendar Last Updated : 01 March 2026, 10:58 AM IST
Share:

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप अब अपने रोमांचक पड़ाव पर है. आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला होना है. जिसके लिए दोनो टीमें अपनी तैयारियां पुख्ता करने में लगी हुई हैं. एक ओर जहां भारत ने जीत की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं वेस्ट इंडीज का अभ्यास सत्र अपेक्षाकृत शांत और हल्का नजर आया. रविवार को होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले ईडन गार्डन्स का सीन दोनों टीमों की मानसिकता साफ बयान कर रहा था.

साउथ अफ्रीका से हार के बाद वेस्ट इंडीज ने सीमित अभ्यास किया. शेरफेन रदरफोर्ड केंद्र में रहे, जिन्होंने थ्रोडाउन लिए और रोस्टन चेज़ के साथ अभ्यास किया. बाद में अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड ने भी गेंद और बल्ले से हाथ आजमाए. हालांकि मैच से एक शाम पहले वेस्टइंडीज को देखकर यह नहीं लग रहा था कि उन्हें सेमीफानल के टिकट वाला मैच खेलना है. 

भारत की तैयारी पूरी

वेस्टइंडीज से बिलकुल उलट भारतीय टीम का अभ्यास सत्र काफी प्रभावी रहा. भारतीय टीम किसी भी हालत में इस मैच में कोई गलती की गुंजाईश नहीं छोड़ना चाहेगी, जिस कारण टीम लगातार अपनी तैयारी पुख्ता करने में जुटी हुई है. 

इसलिए कल मुख्य कोच गौतम गंभीर की निगरानी में खिलाड़ियों ने मैदान के आधे हिस्से पर कब्जा जमाकर पांच अलग-अलग नेट में अभ्यास किया. यह सत्र भले ही वैकल्पिक बताया गया, लेकिन अधिकतर खिलाड़ी मौजूद रहे.

नेट्स में तैयार की गई खास रणनीति

इस अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम की रणनीति साफ दिखाई दे रही  थी. बता दें इस दौरान पहले नेट पर अक्षर पटेल ने वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के खिलाफ बल्लेबाजी की. दूसरे नेट पर जसप्रीत बुमराह ने बिना बल्लेबाज के अपनी लय पर काम किया. तीसरे नेट में वरुण चक्रवर्ती के लिए खास तैयारी की गई.

इस दौरान कोच गौतम गंभीर भी खिलाड़ियों के साथ जुटे हुए नजर आए. वह खुद इंच टेप से आदर्श लंबाई नापते हुए दिखे, ताकि गेंदबाज सटीक क्षेत्र में गेंद डाल सकें. बाद में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अक्षर को ऑफ स्टंप की ऊपरी लाइन पर गेंद डालने का अभ्यास कराया.

गेंदबाजों पर रहेगी नजर 

बता दें इस मैच में भारत के बल्लेबाजों से ज्यादा भारत के गेंदबाजों पर नजर रहेगी. भले ही भारतीय गेदबाजों ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी. लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा टीम इंडिया की गेंदबाजी कहीं डगमगा गई है. बता दें सुपर 8 के मुकाबलों में इंडिया की कलेक्टिव इकॉनमी 9 की है जोकि चिंता का विषय है. 

ईडन गार्ड्न्स की पिच पर रनों की भरमार होगी. तो ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को रन खर्चने से बचना होगा. उन्हें किसी भी कीमत पर कसी हुई गेंदबाजी करनी होगी तभी टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी. क्योंकि वेस्टइंडीज में बल्लेबाजी की डेप्थ काफी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News