menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs WI: विराट कोहली ने किया शानदार बैटिंग, भारत ने पहले दिन बनाए 288 रन….

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है. दूसरे सीरीज मैच का आयोजन त्रिनिदाद में किया गया है. यदि भारतीय टीम की बात की जाए तो पहले दिन 4 विकेट के नुकसान के साथ 288 रन बनाए. विराट कोहली ने पहली पारी में ही शानदार बैटिंग और 87 रन […]

Calendar Last Updated : 21 July 2023, 03:01 PM IST
Share:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है. दूसरे सीरीज मैच का आयोजन त्रिनिदाद में किया गया है. यदि भारतीय टीम की बात की जाए तो पहले दिन 4 विकेट के नुकसान के साथ 288 रन बनाए. विराट कोहली ने पहली पारी में ही शानदार बैटिंग और 87 रन बनाए. वहीं रवींद्र जडेजा की बात की जाए तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 36 रन बनाए. साथ ही रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 80 रन अपने नाम किया. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर, गैब्रियल, केमर रोच और वारिकन ने एक-एक विकेट हासिल किया.

भारत की टीम का हाल

आपको बता दें कि भारत की तरफ से टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी. भारतीय टीम की तरफ से पहले दिन ही 84 ओवरों के साथ 288 रन अपने नाम किया. वहीं टीम की ओपनिंग रोहित और यशस्वी जायसवाल के हाथों हुई. यशस्वी ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और एक छक्का अपने नाम दर्ज किया. रोहित ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के के साथ 143 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन अपने नाम दर्ज किया. अजिंक्य रहाणे 8 रन पर आउट. शुभमन गिल के हालात भी कुछ ऐसे ही थे.

विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की साझेदारी

विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी की बात सामने आई है. जिसमें कोहली ने 8 चौके के साथ 161 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 87 रन बनाए. वहीं जडेजा ने 84 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए. जडेजा और कोहली के बीच 201 गेंदों में 106 रनों की साझेदारी हुई थी. इससे पूर्व देखा गया था कि रोहित और यशस्वी के बीच भी शतकीय साझेदारी हुई थी. दोनों ने 139 रनों की साझेदारी को पूरा किया था.


वेस्टंडीज का हाल

वेस्टंडीज की यदि बात करें तो वेस्टंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 13 ओवरों में 30 रन बनाकर देकर एक विकेट लिया. 3 मेडन ओवर निकाले. साथ ही वारिकन ने 25 ओवरों में 55 रन देकर एक विकेट हासिल किया. गैब्रियल की बात करें तो गैब्रियल ने 12 ओवरों में 50 रन देकर एक विकेट हासिल किया. केमर रोच ने 13 ओवरों में 64 रन देकर एक विकेट लिया. इसके उपरांत किसी भी गेंदबाज ने विकेट अपने नाम नहीं किया..

सम्बंधित खबर

Recent News