menu-icon
The Bharatvarsh News

क्या बदल गई आईपीएल की प्राइज मनी? जानें विजेता टीम को कितना मिलेगा इनाम

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल महामुकाबला खेला जाएगा. इस खिताबी जंग में ट्रॉफी के साथ-साथ शुभमन गिल और रजत पाटीदार की कप्तानी की साख भी दांव पर होगी.

Calendar Last Updated : 31 May 2026, 09:59 AM IST
Share:

नई दिल्ली: आज यानी 31 मई को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2026 का महामुकाबला खेला जाना है. इस खिताबी भिड़ंत में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में रजत पाटीदार और शुभमन गिल की कप्तानी की भी परीक्षा होगी.

प्राइज मनी के नियमों में बदलाव

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे फेंका जाएगा. इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले हर क्रिकेट प्रेमी के जेहन में एक ही सवाल है कि विजेता टीम पर कितनी नोटों की बारिश होने वाली है और क्या इस साल प्राइज मनी के नियमों में कोई बदलाव हुआ है?

कितनी है प्राइज मनी

अगर आप इस साल प्राइज मनी में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के लिए प्राइज पूल में कोई नया संशोधन नहीं किया है. इस सीजन में भी कुल प्राइज पूल लगभग 46.5 करोड़ रुपये का ही रहने वाला है.

मुकाबला जीतने वाली टीम को क्या-क्या मिलेगा

खिताबी मुकाबला जीतने वाली टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये का भारी-भरकम इनाम मिलेगा, वहीं उप-विजेता (रनरअप) टीम के खाते में 12.5 से 13 करोड़ रुपये आएंगे. सिर्फ फाइनल खेलने वाली टीमें ही नहीं, बल्कि प्लेऑफ तक का सफर तय करने वाली अन्य दो टीमों को भी मोटी रकम मिलेगी. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ रुपये और चौथे पायदान की टीम को 6.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

चैंपियन टीम की इनामी राशि

अगर इतिहास पर नजर डालें तो साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब चैंपियन टीम की इनामी राशि सिर्फ 4.8 करोड़ रुपये और रनरअप की 2.4 करोड़ रुपये थी. साल 2010 में इसे बढ़ाकर विजेता के लिए 10 करोड़ रुपये किया गया. इसके बाद 2014 में चैंपियन की इनामी राशि 15 करोड़ रुपये हुई और आखिरी बार साल 2016 में इसमें बदलाव कर इसे 20 करोड़ रुपये किया गया था, जो पिछले 10 सालों से लगातार जारी है.

ऑरेंज कैप मिलने पर कितनी है प्राइज मनी 

टीमों के अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी इनामों की बौछार होगी. सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 'ऑरेंज कैप' और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 'पर्पल कैप' विजेता खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे.

इन प्लेयर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

इसके साथ ही सीजन के 'इमर्जिंग प्लेयर' को 20 लाख रुपये, 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (MVP) को 15 लाख रुपये, 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' को 10 लाख रुपये और खेल भावना का परिचय देने वाली टीम को 10 लाख रुपये का 'फेयरप्ले अवॉर्ड' दिया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज रात कौन सी टीम इस चमचमाती ट्रॉफी और 20 करोड़ रुपये के चेक पर अपना कब्जा जमाती है.

सम्बंधित खबर

Recent News