menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: मोहाली में नहीं बल्कि अब पंजाब में होगा IPL का अगला मुकाबला, नया स्टेडियम तैयार

Punjab News: पंजाब में नया स्टेडियम तैयार किया जा रहा है. इस स्टेडियम को बनाने में अब तक 100 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.  पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने कहा कि मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में तैयार हो चुकी है और  विकेट की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है. इस स्टेडियम में घरेलू मैच खेले जाएंगे. […]

Calendar Last Updated : 27 July 2023, 12:10 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब में नया स्टेडियम तैयार किया जा रहा है. इस स्टेडियम को बनाने में अब तक 100 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.  पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने कहा कि मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में तैयार हो चुकी है और  विकेट की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है. इस स्टेडियम में घरेलू मैच खेले जाएंगे. अगले वर्ष इसी स्टेडियम में आईपीएल के मैच खेले जाएंगे.

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने 2024 में होने वाले आईपीएल सीजन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि, 2024 में होने वाले आईपीएल के 17 वें सीजन का मुकाबला अब मोहाली में नहीं होगा क्योंकि अब पंजाब के मुल्लांपुर में महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम अगला आईपीएल सीजन खेला जाएगा.

अमरजीत मेहता ने कहा कि, मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य 2017 में शुरू किया गया था लेकिन पिछले कुछ समय से इसका निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा था. बीते दिनों पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सभी अधिकारियों  की मीटिंग की गई जिसमें  स्टेडियम की कार्य की समीक्षा  पर चर्चा की गई.  जिसके बाद स्टेडियम  के  निर्माण कार्य में तेजी लाई गई, अब इसका पूरा कार्य लगभग पूरा हो गया है. इस स्टेडियम के निर्माण में   अब तक  100 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.

विकेट शेप के बेहतरीन बनाने में की गई काफी मेहनत-

अमरजीत मेहता ने स्टेडियम के पिच के बारे में कहा कि, स्टेडियम में विकेट की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. इस पिच पर जिला और घरेलु मैचों के मुकाबले होंगे. उन्होनें आगे कहा कि स्टेडियम में विकेट को बेहतरीन शेप देने में पिच क्यूरेटर ने काफी मेहनत की है. 2024 में आईपीएल मैच इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे.

BCCI  ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों की लिस्ट जारी की थी. जिसमें पीसीए को एक वनडे और टी-20 मैच की मेजबानी दी गई गई. इस पर पीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने BCCI के सचिव जय शाह का शुक्रिया अदा किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News