T20 वर्ल्ड कप के बीच गहरा सदमा, रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से हुआ निधन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: @CricCrazyJohns X account

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आ रही है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. परिवार और प्रशंसकों के लिए यह गहरा सदमा है, खासकर ऐसे समय में जब रिंकू अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे हुए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 के मैच से पहले ही रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने गए थे. 

कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता 

बता दें रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह लंबे समय से कैंसर की समस्या  से जूझ रहे थे. उन्हें स्टेज-4 लिवर कैंसर था और पिछले कुछ समय से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. परिवार के कुछ करीबी लोगों का कहना है कि डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

पिता की बिगड़ती सेहत और रिंकू का फैसला

जैसे ही रिंकू सिंह को पिता की गंभीर हालत की सूचना मिली, उन्होंने बिना देर किए टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया और घर लौट आए. उस समय भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच की तैयारियों में व्यस्त थी. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित एक अभ्यास सत्र में रिंकू की अनुपस्थिति ने सभी का ध्यान खींचा था. बाद में साफ हुआ कि पारिवारिक आपात स्थिति के कारण वह घर लौटे हैं. हालांकि बाद में वह टीम के साथ जुड़ गए थे.

आगे खेलने को लेकर बनी हुई है अनिश्चितता

अब पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह का विश्व कप में आगे सक्रिय रहने को लेकर अनिश्चिता बनी हुई है. अभी यह तय नहीं है कि वह टूर्नामेंट में बने रहेंगे या नहीं. फिलहाल टीम प्रबंधन ने आगे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. क्रिकेट प्रशंसक और साथी खिलाड़ी इस कठिन समय में रिंकू और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.