menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026 में अर्जुन को खेलता देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, खास मैसेज लिख की जमकर तारीफ

शनिवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू की. इस दौरान उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. अर्जुन की प्रदर्शन देख पिता सचिन तेंदुलकर ने एक भावुक पोस्ट किया है.

Calendar Last Updated : 24 May 2026, 10:42 AM IST
Share:

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के IPL डेब्यू पर भावुक हो गए. पूरे सीजन में बेंच पर बैठने के बाद आखिरी लीग मैच में अर्जुन को मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर पिता को गर्व का मौका दिया.

अर्जुन का शानदार डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में हैं. लीग के 13 मैचों तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, लेकिन लीग स्टेज के आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें मौका दिया गया.

अर्जुन ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 36 रन दिए और 1 विकेट भी लिया. वे अपनी टीम के सबसे किफायती गेंदबाज रहे. बेंच पर इतने मैच बिताने के बाद भी उन्होंने धैर्य और सकारात्मक रवैया बनाए रखा.

सचिन का भावुक संदेश

बेटे के इस प्रदर्शन को देखकर सचिन तेंदुलकर खुद को रोक नहीं पाए. आधी रात को उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्जुन के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा. सचिन ने लिखा, “शाबाश अर्जुन! इस पूरे सीजन में तुमने जिस तरह खुद को संभाला, उस पर मुझे बहुत गर्व है. तुमने अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखा, धैर्य बनाए रखा, चुपचाप मेहनत की और मौके का इंतजार करते हुए भी सकारात्मक रहे. 

क्रिकेट में टैलेंट के साथ धैर्य की भी बड़ी परीक्षा होती है और तुमने दोनों को अच्छे से निभाया. अपने पैर जमीन पर रखना और खेल के प्रति प्यार हमेशा बनाए रखना. तुम्हारे लिए मेरा स्नेह हमेशा रहेगा.” यह पोस्ट देखकर क्रिकेट फैंस भी काफी भावुक हो गए.

लखनऊ सुपरजायंट्स की हार

अर्जुन के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लखनऊ सुपरजायंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार मिली. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोश इंग्लिस और आयुष बडोनी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत मैच जीत लिया. 

पंजाब की इस जीत से प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं. अर्जुन तेंदुलकर का यह पहला IPL मैच उनके भविष्य के लिए अच्छी शुरुआत साबित हो सकता है. पिता सचिन का मार्गदर्शन और समर्थन उनके करियर में हमेशा उनकी ताकत बनेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News