menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup: 'वर्ल्ड क्लास प्लेयर...' सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद इमोशनल हुए गौतम गंभीर, लगाया संजू सैमसन को गले

रविवार को संजू सैमसन की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. सेमीफाइनल में प्रवेश करते ही भारत के डगआउट में खुशी की लहर दौड़ उठी थी. इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर इमोशनल भी दिखे.

Calendar Last Updated : 02 March 2026, 11:21 AM IST
Share:

नई दिल्ली: रविवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर संजू सैमसन 97 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. सैमसन की इस पारी की बदौलत भारत सेमीफाइनल में पहुंचा. संजू के इस नॉक के बाद चारों ओर उनकी ही चर्चा हो रही है. अब संजू पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. बता दें भारत वेस्ट इंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में 195 रनों का पीछा कर रहा था. जिसमें संजू ने भारत को मैच में जीताकर टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजा खोल दिए हैं. 

सैमसन ने न सिर्फ लक्ष्य का पीछा पूरा किया, बल्कि इस मैच को अपने नाम किया. इस दौरान संजू के बल्ले से 97 रनों की करिश्माई पारी आई, जिसने भारत के ट्रॉफी के और नजदीक पहुंचा दिया है. सैमसन की इस पारी से टीम को हेड कोच गौतम गंभीर भी काफी प्रभावि हुए. उन्होंने मैच के बाद संजू की जमकर तारीफ की. 

गंभीर ने पढ़े संजू के तारीफ के कसीदे

संजू सैमसन की इस यादगार पारी के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी संजू की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम हमेशा से संजू की प्रतिभा से वाकिफ थे. विश्व कप के किसी भी मैच में जब भी उसे मौका मिला, उसने शानदार प्रदर्शन किया.'

साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद गंभीर भावुक भी नजर आए. उन्होंने जीत के तुरतं बाद मैदान पर संजू सैमसन को गले से लगाकर उनकी बल्लेबाजी की सराहना की. 

सुपर 8 से पहले संजू की नहीं थी टीम में जगह 

संजू सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हर बार टीम में जगह बनाने के लिए परिक्षा देनी पड़ी है. उन्हें हमेशा ही खुद को साबित करना पड़ा है. बता दें सुपर 8 से पहले संजू सैमसन की प्लेइंग में जगह तक नहीं थी. 

लेकिन ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पहले अभिषेक शर्मा बिमार हुए उसके बाद उनके बल्ले से रन नहीं आए तो तब सैमसन की प्लेइंग में वापसी कराई गई. उन्हें नामिबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में शामिल किया गया. 

छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचा भारत 

आपकी जानकारी के लिए बता दें भारतीय टीम ने छठवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. इससे पहले टीम 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में सेमीफाइनल में पहुंचे थे. जिसमें भारत 2007 और 2024 में ट्रॉफी अपने नाम किया था. 

सम्बंधित खबर

Recent News