menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup: 3 मैच 3 डक, सुपर 8 में बाहर होने की कगार पर अभिषेक शर्मा; साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित XI

अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में रनों के लिए लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मैच में वह शून्य पर आउट हुए हैं.

Calendar Last Updated : 21 February 2026, 01:01 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में सभी टीमों को रौंदते हुए आगे बढ़ रही है. टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत की गेंदबाजी डिपार्टमेंट ने सभी बल्लेबाजों को खौफ में डाल रखा है. हालांकि टीम का बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा उतार चढ़ाव से गुजर रहा है. खास तौर पर भारत की सलामी जोड़ी. पिछले कुछ महीनों पहले अपने बल्ले से शोर मचाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 

ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव सुपर 8 के अहम मुकाबले के लिए बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकते हैं. तो आईए जानते हैं सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी हो सकती भारत की प्लेइंग इलेवन-

3 मैच 3 डक

टी20 प्रारूप के नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अभिषेक के नाम से डरने वाले गेंदबाजों के लिए इस टूर्नामेंट में उन्हें आउट करना बहुत ही आसान रहा है. 

अभिषेक के लिए टी20 विश्व कप 2026 का लीग चरण बेहद खराब रहा, सलामी बल्लेबाज के रूप में खेले गए तीनों मैचों में वे एक भी रन नहीं बना सके. अभिषेक ने टी20 विश्व कप में 3 मैच खेले हैं औ तीनों ही मैच में वह शून्य पर आउट हुए हैं. जिस कारण अब सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. 

साउथ अफ्रीका मैच से बाहर हो सकते हैं अभिषेक

अभिषेक के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनका अगले मैच में जगह बनना मुश्किल लग रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि वह अगले मैच की प्लेइंग से बाहर हो सकते हैं. क्योंकि अब आने वाला हर मैच भारत के लिए काफी अहम होने वाला है. सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम प्रबंधन को अब अगले दौर से पहले खिलाड़ियों के चयन को लेकर एक मुश्किल फैसला लेना होगा. 

संजू सैमसन हैं विकल्प

अगर किसी भी स्थिती में अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं तो उनकी जगह कप्तान सूर्या संजू की एंट्री करवा सकते हैं. हालांकि संजू भी पिछले कुछ मैच से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच में अभिषेक की अनुपस्थिति में सैमसन को खिलाया गया था. जिसमें उन्होंने भले ही 22 रन बनाए थे लेकिन वह काफी अच्छे दिख रहे थे. 

बस संजू को थोड़ा सा संभलकर खेलने की जरूरत है, अगर वह अपनी कुछ कमियों पर काम कर लेते हैं तो उन्हें रन बनाने से कोई नहीं रोक सकता है. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा , सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

सम्बंधित खबर

Recent News