menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup 2026, Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग के लिए IND vs WI के बीच जंग, जानिए कब और कहां देखें

कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल का निर्णायक मैच होने वाला है. इस मैच से पहले के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो जाएगी. जो भी टीम इस मैच को जीतने में सफल रहती है वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी.

Calendar Last Updated : 28 February 2026, 02:03 PM IST
Share:

कोलकाता: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. कब कल टूर्नामेंट के आखिरी दो सुपर 8 के मुकाबले खेले जाएंगे. कल यानी की रविवार को भारत  सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना अंतिम करो या मरो वाला मुकाबला खेलेगी.

जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर भारत ने नेट रनरेट वाला झमेला तो खत्म कर दिया है, लेकिन टीम को अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को हराना होगा, क्योंकि इस मैच में हार भारत को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. ऐसे में फैंस इस रोमांचक मैच के लिए काफी उत्साहित हैं. तो आइए जानते हैं फैंस इस रोमांचक मैच का लुत्फ किस प्लेफॉर्म पर उठा सकते हैं. 

अंक तालिका में होगी दूसरे पायदान की लड़ाई

रविवार को वेस्टइंडीज के खेला जाने वाला मुकाबला भारत  के लिए डो और डाई वाला साबित होगा, क्योंकि एक हार भारत को इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है. ऐसे में दोनों टीमें दूसरे पायदान पर के लिए जंग कर रहेंगी. साउथ अफ्रीका ने पहले ही भारत और वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 

सुपर 8 में IND vs WI कब कहां खेला जाएगा?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs WI का मैच रविवार 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs WI मैच कितने बजे से शुरु होगा?

दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरु होगा. 

IND vs WI मैच का टॉस कितने बजे होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6.30 बजे होगा.

IND vs WI मैच फ्री में कहां प्रसारित होगा

भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा.

IND vs WI मैच किस चैनल पर प्रसारित होगा? 

IND vs WI के बीच मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा. 

IND vs WI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

IND vs WI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनो टीमों का स्क्वॉड 

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

सम्बंधित खबर

Recent News