menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs WI: 'तिलक की जगह फिक्स नहीं...' कोच ने किया बड़ा खुलासा, वेस्टइंडीज के खिलाफ इंडियन बैटिंग ऑर्डर में हो सकता है बड़ा बदलाव?

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वाटरफइनल का मुकाबले खेला जाना है. हालांकि इस मैच से पहले भारत की प्लेइंग इलेवन फिक्स नहीं है खास तौर पर तिलक वर्मा की बैटिंग पोजिशन को लेकर काफी चर्चा हो रही है.

Calendar Last Updated : 01 March 2026, 10:08 AM IST
Share:

नई दिल्ली: आज का मैच भारत के लिए काफी अहम होने वाला है. ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी उसे सेमीफाइनल की टिकट मिलेगी. इस कारण भारत आज के मैच के लिए अपनी पुख्ता तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी. लेकिन मैच से पहले फैंस की निगाहें भारत के स्टार बल्बेबाज तिलक वर्मा के ऊपर रहेगी. 

अब भारत के सहायक कोच रयान टेन ने इस मैच के लिए तिलक वर्मा के बल्लेबाजी क्रम के बारे में जानकारी दी है. जिम्बाब्वे टीम के खिलाफ पिछले मैच में वर्मा छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जहां उन्होंने 44 रन की नाबाद पारी खेली. जिसमें उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के जड़े थे.

84 रनों का अहम साझेदारी बनाई

इस टूर्नामेंट रनों के लिए रनों के लिए संघर्ष करने वाले तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी फॉर्म पा ली थी. उन्होंने उस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए मात्र 41 गेंदों में 84 रनों की शानदार साझेदारी की. इस दौरान भारत को अपनी पारी का शानदार अंत मिला. 

तिलक के बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव

हालांकि, बल्ले से उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद, टेन डोएस्केट ने कहा कि आगामी मैच में इस युवा खिलाड़ी को उसी क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिलना तय नहीं है, क्योंकि टीम के पास अब बल्लेबाजी क्रम में कई लचीले विकल्प मौजूद हैं.

तिलक की पोजिशन को लेकर रियान टेन ने दिया जवाब 

बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले भारत के सहायक कोच रियान टेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'यह तय नहीं है कि तिलक कल पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. अब हमारे पास विकल्प हैं. हमने संजू सैमसन के साथ शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए देखा है. विपक्षी टीम के संयोजन के आधार पर, हम उसमें बदलाव कर सकते हैं. मुझे लगा कि तिलक लगभग 10 ओवर के बाद बल्लेबाजी करने आकर काफी सहज दिखे. यह उनकी काबिलियत और जिस तरह से उन्होंने अपने खेल को ढाला है, उसकी बहुत बड़ी उपलब्धि है.' 

तिलक की फॉर्म में कोई कमी नहीं है....

रियान टेन ने आगे कहा कि, 'तिलक की फॉर्म में कोई कमी नहीं आई है. चार सप्ताह तक मैदान से बाहर रहने के बाद धीरे-धीरे लय में आना सामान्य बात है. उन्हें अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस देखना और परिस्थितियों का बखूबी सामना करते देखना बहुत अच्छा लगा. मजबूत शुरुआत और अच्छी फिनिशिंग का तालमेल भारत की सफलता की असली कुंजी है.'

सम्बंधित खबर

Recent News