menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का 'करो या मरो' मुकाबला, अक्षर की वापसी के साथ भारत की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव

कल चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर 8 का अहम मुकाबला होने वाला है. सेमीफाइनल के नजरिए से ये मैच भारत के लिए करो या मरो वाला मुकाबला है.

Calendar Last Updated : 25 February 2026, 10:10 AM IST
Share:

नई दिल्ली: कल यानी कि गुरुवार को भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो का सुपर-8 मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में सभी निगाहें भारतीय टीम पर रहेंगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच को किसी भी कीमत पर जीतने का प्रयास करेंगे. जिस कारण भारत की प्लेइंग इलेवन में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकता है.  

संडे को टीम इंडिया को मिली 76 रनों की हार के बाद भारत के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले काफी अहम हैं. मेजबान टीम के लिए अब जिम्बाब्वे के खिलाफ यह मैच जीतना जरूरी है ताकि वह 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सके. सहायक कोच रयान टेन डोएस्केट के अनुसार, भारत इस मैच में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर सकता है. तो आईए जानते हैं इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव हो सकते हैं. 

तिलक वर्मा की जगह ले सकते हैं संजू सैमसन!

बता दें भारतीय टीम फिलहाल बल्लेबाजी समस्या से जूझ रही है. खास तौर पर नंबर तीन पर तिलक वर्मा टीम की अमह समस्या बने हुए हैं. वह विश्व कप में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. खेले गए पांच मैचों की पांच पारियों में उन्होंने क्रमशः 25, 25, 25, 31 और 1 रन ही बनाए हैं. तिलक ने शुरु में संभलकर खेलने का प्रयास तो किया लेकिन वह उसे लंबी पारी में बदलने में नाकाम रहे. जिस कारण बाकी बल्लेबाजों पर काफी दबाव बढ़ता है. 

तिलक की खराब फॉर्म को देखते हुए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. सैमसन को नंबर 3 या यहां तक ​​कि नंबर 4 पर भी आजमाया जा सकता है. बता दें संजू सैमसन इस टूर्नामेंट में केवल एक ही मैच में खेलते दिखे हैं. 

सुंदर की जगह अक्षर की हो सकती है वापसी 

बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के उप कप्तान अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया था, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा था. क्योंकि, अक्षर ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि बल्ले और गेंद दोनो से ही भारत के लिए किफायती साबित होते हैं. 

मैनेजमेंट ने अक्षर की जगह प्लेइंग में वाशिंगटन सुंदर को जगह दी थी कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ. क्योंकि, सुंदर अफ्रीका के खिलाफ मैच में न तो बल्ले से और नहीं गेंद से असरदार रहे. इस कारण ही सुंदर को बाहर कर अक्षर को प्लेइंग में जगह मिल सकती है. इसके अलावा कुलदीप भी कल के मैच में प्लेइंग का हिस्सा हो सकते हैं. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर-बल्लेबाज), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

सम्बंधित खबर

Recent News