menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup 'हम मैच नहीं जीत सकते....' कप्तान ने बताया भारत की हार का कारण, जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज में 'करो या मरो' की जंग

कल भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. अफ्रीका ने भारत को 76 रनों की करारी शिकस्त दी.

Calendar Last Updated : 23 February 2026, 09:26 AM IST
Share:

नई दिल्ली: कल भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. अफ्रीका ने भारत को 76 रनों की करारी शिकस्त दी. जिस कारण अब भारत का नेट रनरेट -3.800 है. इसके साथ ही भारत सुपर 8 की अंकतालिका में चौथे स्ठान पर है. 

भारत की सबसे बड़ी हार का कारण एक भी साझेदारी न बनना है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद भी इस बात को स्वीकारा. उन्होंने स्वीकार किया कि साझेदारी बनाने में भारत की विफलता भारी पड़ी, जिसका नतिजा हुआ कि हमें मैच हारना पड़. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. 

साझेदारी की कमी बनी हार की बड़ी वजह

कल भारत का दिन काफी खराब रहा. जो टीम पिछले टी20 विश्व कप से एक भी विश्व कप और आईसीसी टूर्नामेंट मैच नहीं हारी वो टीम कल पूरे 20 ओवर का मैच तक नहीं खेल पाई. यह भारत के लिए बेहद शर्म की बात है. 

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि पावरप्ले में मैच भले न जीता जाए, लेकिन वहीं हार की नींव पड़ सकती है. उनका मानना है कि मध्य ओवरों में जरूरी साझेदारियां बनतीं तो नतीजा अलग हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. भारत कल के मैच में बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहा. हालांकि कप्तान ने आगे भरोसा जताया कि टीम अपनी गलतियों से सीखकर वापसी करेगी. 

गेंदबाजों ने दिलाई उम्मीद

हालांकि कप्तान सूर्या ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की. अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह (3/15) और अर्शदीप सिंह (2/28) ने शानदार प्रदर्शन कर उन्हें 200 के पार जाने से रोका. सूर्यकुमार ने आगे कहा कि 7 से 15 ओवर के बीच विपक्ष ने बढ़त बनाई, लेकिन अंत में भारत ने अच्छी वापसी की.

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे बचे हुए मैच 

अब भारत को जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर 8 का मैच खेलना है. जिसमें भारत को जीत दर्ज करनी होगी. कप्तान ने कहा कि टीम आगामी मैच में सरल रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी और हर सेक्टर में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी. बता दें भारत को 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे और 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अगला मैच खेलना है.

सम्बंधित खबर

Recent News