menu-icon
The Bharatvarsh News

क्या टीम इंडिया का साथ छोड़ेंगे गौतम गंभीर? IPL में होगी सीईओ पद पर वापसी!

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को इस फ्रेंचाइजी के द्वारा सीईओ, मेंटर और पार्टनर के रूप में जुड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है.

Calendar Last Updated : 17 February 2026, 02:07 PM IST
Share:

नई दिल्ली: पूरा विश्व फिलहाल टी20 विश्व कप की खुमारी में है, जिसमें भारतीय टीम ने पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. लेकिन इसी बीच आईपीएल की तैयारियां भी तेज हो गई. विश्व के समापन के कुछ दिनों बाद ही आईपीएल टी20 लीग का भी आरंभ हो जाएगा. 

लेकिन लीग शुरु होने से पहले इसे लेकर एक अहम सूचना सामने आ रही है. दरअसल रिपोर्ट है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को इस फ्रेंचाइजी के द्वारा सीईओ, मेंटर और पार्टनर के रूप में जुड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है.

इस फ्रेंचाइजी गौतम गंभीर को दिया मेगा ऑफर

बता दें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल टीम के साथ टी20 विश्व कप में व्यस्त हैं. लेकिन इसके साथ ही गंभीर से जुड़ी एक अहम खबर आ रही है. कहा जा रहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने गौतम गंभीर को टीम के साथ जुड़ने का ऑफर दिया है. उन्हें सीईओ, मेंटर और पार्टनर के रूप में जुड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है. 

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरआर के स्वामित्व में बदलाव होने वाला है, और तीन संभावित मालिकों में से एक ने गंभीर को फ्रेंचाइजी में 2-3 प्रतिशत की अल्पसंख्यक हिस्सेदारी की पेशकश की है. 

2027 में खत्म होगा भारतीय टीम के साथ अनुबंध

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला था. वर्तमान समय में वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ अनुबंध में हैं जोकि 2027 वनडे विश्व कप के बाद समाप्त हो जाएगा. 

कोलकाता नाईट राइडर्स को बनाया था चैंपियन

गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स के हेड कोच थे. केकेआर के साथ उनका बेहद सफल जुड़ाव रहा है. उन्होंने फ्रेंचाइजी को तीन खिताब जीतने में मदद की, जिनमें से दो उन्होंने बतौर खिलाड़ी के रूप में और एक बार मेंटर के रूप में टीम को चैंपियन बनाय है. 

इसके अलावा वह कुछ समय के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का भी हिस्सा थे. एलएसजी के मेंटर के रूप में भी उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा. अपने दो साल के कार्यकाल में उन्होंने दोनों ही सीजन में टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करवाया.

सम्बंधित खबर

Recent News