menu-icon
The Bharatvarsh News

धोनी के Candy Crush खेलने से ट्रेंड हुआ गेम, कंपनी ने जताया आभार

सोशल मीडिया पर Dhoni का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके चलते एक मोबाइल गेम ट्रेंड करने लगा। पूरी दुनिया में धोनी का क्रेज इतना ज्यादा है कि वे जो भी करते हैं लोग उन्हें फॉलो करने लग जाते हैं। धोनी का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा […]

Calendar Last Updated : 26 June 2023, 02:00 PM IST
Share:

सोशल मीडिया पर Dhoni का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके चलते एक मोबाइल गेम ट्रेंड करने लगा। पूरी दुनिया में धोनी का क्रेज इतना ज्यादा है कि वे जो भी करते हैं लोग उन्हें फॉलो करने लग जाते हैं। धोनी का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं।

दरअसल वायरल वीडियो फ्लाइट का है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कैंडी क्रश खेलते हुए दिख रहे हैं। धोनी अपनी पत्नी के साथ फ्लाइट में बैठे हुए थे तभी एक एयर हॉस्टेस उनके पास आती है जो चॉकलेट से भरा ट्रे उन्हें ऑफर करती है। धोनी मुस्कुराते हुए एक चाकलेट उठा लेते हैं लेकिन तभी लोगों की नजर उनके फोन पर पड़ती है जिसपर कैंडी क्रश खुला हुआ था। बस इसके बाद क्या था लोगों ने वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया और Candy Crush ट्रेंड करने लगा।

कंपनी ने जताया धोनी का आभार

 Candy Crush कंपनी ने ट्वीट के माध्यम से धोनी को थैंक्स कहा है। दरअसल वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसके बारे में बात करने लगे। #candycrush ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा जिसके बाद कंपनी ने ट्वीट कर कहा – भारतीय क्रिकेट लेजेंड महेंद्र सिंह धोनी को धन्यवाद। हम भारत में आपकी वजह से ट्रेंड कर रहे हैं।

सम्बंधित खबर

Recent News