menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs ENG सेमीफाइनल मैच बारिश में धुला तो जानिए कौन सी टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट, कैसे निकलेगा रिजल्ट?

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला गुरुवार, मार्च को खेला जाना है, जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. हालांकि मैच से पहले फैंस को बारिश की चिंता सता रही है.

Calendar Last Updated : 03 March 2026, 12:33 PM IST
Share:

नई दिल्ली: गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जिसमें भारत और इंग्लैंड 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने होंगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. सुपर 8 टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका से हार के साथ उनकी शुरुआत थोड़ी खराब जरूर रही थी, हालांकि बाद में टीम ने वापसी कर ली थी. 

अब फैंस को भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन उससे पहले फैंस में इस मैच को लेकर चिंता भी है. फैंस को मौसम की चिंता सता रही है. अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो क्या होगा. सवाल यह है कि मैच के लिए कोई रिजर्व डे है या नहीं और अगर बारिश के कारण मैच धुलता है तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी और किस आधार पर? 

इतने ओवर का खेल होना है जरूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी के नियमों के अनुसार, अगर सेमीफाइनल मैच का रिजल्ट निकालने के लिए कम से कम दस ओवर का खेल होना जरूरी है. यदि किसी भी कारण से इतना भी खेल संभव नहीं हो पाता है तो मैच का नतीज खेल के आधार पर नहीं निकाला जाएगा. फिर मैच को बढ़ाने के प्रावधान है. 

सेमीफाइनल में रिजर्व डे

अगर किसी भी परिस्थिती में मुकाबला अपने निर्धारित दिन पर नहीं हो पाता है तो सेमीफाइनल मैच रिजर्व डे को कराया जाएगा. अगर निर्धारित दिन दस ओवर का भी खेल नहीं हो पाता है तो मैच को दूसरे दिन के लिए पोस्टपोंड कर दिया जाएगा. हालांकि अगर रिजर्व डे वाले दिन भी मैच का कोई रिजल्ट नहीं आ पाता है तो मैच रद्द माना जाएगा. तब आईसीसी के नियम के अनुसार मैच का रिजल्ट निकाला जाएगा. 

ऐसे निकलेगा रिजल्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड मुकाबला अपने निर्धारित दिन और रिजर्व डे दोनों दिन नहीं हो पाता है तो फिर दोनो टीमों को एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे. फिर टीम सुपर 8 की अंकतालिका के हिसाब से फाइलिस्ट तय किए जाएंगे. अपने ग्रुप के शीर्ष पर काबिज टीम फाइनल में प्रवेश कर लेंगी. अगर ऐसा कुछ भी होता है तो इस स्थिती में इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा.  

सम्बंधित खबर

Recent News