आंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा, बस-लॉरी के बीच टक्कर, 13 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस और लॉरी के बीच तेज टक्कर हो गई. टक्कर से उठी तेज आग की लपटों में कई मासूमों की जान चली गई.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: X

आंध्र प्रदेश में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया. एक तेज रफ्तार बस और लॉरी के बीच तेज टक्कर हो गई थी. इस टक्कर के बाद लगी आग ने हालात को और भयावह बना दिया. जिसमें कई यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

यह हादसा आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक निजी बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी. पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर के बाद बस में तेजी से आग फैल गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कुछ लोग जिंदा जल गए, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाव कार्य शुरू किया. करीब 18 से ज्यादा घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

प्रशासन की प्रतिक्रिया

दुर्घटना के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्हें घटना पर शोक जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है. राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए.

जांच के मिसे आदेश

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही.

Tags :