वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद भी ले ली जान; कार से लाश बरामद

वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर 107 में एक प्रेमी जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़के ने लड़की को गोली मारी और फिर खुद भी जान दे दी.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: X

नोएडा: वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर 107 में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया. कार के अंदर एक युवक और युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों के शरीर पर गोली के घाव मिले हैं. शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग मान रही है. दोनों 14 फरवरी की सुबह मिले थे. इसके बाद कार संदिग्ध हालात में खड़ी मिली, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने युवक और युवती को कार के अंदर खून से लथपथ पाया. लड़के के हाथ में एक पिस्तौल मिली, जिससे पता चलता है कि उसने पहले युवती को और फिर खुद को गोली मारी.

महिला की पहचान हुई

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान सेक्टर 58 थाना इलाके की रहने वाली रेखा के तौर पर हुई है. लड़के का नाम दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला सुमित है. परिवार के मुताबिक, गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज करा दी गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर जमा हो गए. वैलेंटाइन डे के दिन हुई इस घटना से इलाके में मातम छा गया है. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच के लिए थाने भेज दिया है.

पुलिस का बयान

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है. साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. परिवार नोएडा के सेक्टर 39 थाने गया और घटना के बारे में पूछताछ की. शुरुआती जांच में लग रहा है कि यह प्रेम विवाद का मामला है, लेकिन पुलिस ने कोई नतीजा निकालने से मना कर दिया है.

वैलेंटाइन डे पर सिरफिरे आशिक रचते हैं साजिश

पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पंजाब के तरनतारन जिले में भी ऐसी ही घटना हुई. वैलेंटाइन डे पर एक सिरफिरे आशिक ने अपनी और अपनी गर्लफ्रेंड की जान लेने की खौफनाक साजिश रची. उस्मान गांव के एक कॉलेज में घुसकर एक युवक ने साथी स्टूडेंट को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

Tags :