menu-icon
The Bharatvarsh News

मैथिली ठाकुर और श्याम रजक सहित मंत्री पद की रेस में कौन-कौन आगे? 7 मई को होगा सम्राट कैबिनेट में बड़ा खेल

बिहार में कल 7 मई को ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री शपथ लेंगे. इस दौरान खुद पीएम मोदी वहां मौजूद रहेंगे. शपथ समारोह की तैयारियां भव्य तरीके से की जा रही है.

Calendar Last Updated : 06 May 2026, 12:12 PM IST
Share:

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री शपथ लेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

शपथ समारोह की भव्य तैयारियां

गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. पटना एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. पुलिस मुख्यालय स्तर पर निगरानी चल रही है और वीवीपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ब्लू बुक के अनुसार व्यवस्था की जा रही है.

पुराने चेहरों को फिर मिल सकता है मौका

एनडीए घटक दलों में ज्यादातर पुराने अनुभवी नेताओं को ही मंत्री बनाने की तैयारी है. नीतीश सरकार में पहले काम कर चुके कई नेता दोबारा कैबिनेट में जगह बना सकते हैं. साथ ही भाजपा और जदयू से कुछ नए चेहरों को भी मौका दिए जाने की संभावना है.

भाजपा से इन नामों की जोरदार चर्चा

भाजपा कोटे से कई दिग्गजों के नाम मंत्री पद के लिए लगभग तय माने जा रहे हैं. इनमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र रौशन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद और डॉ. प्रमोद कुमार शामिल हैं. इसके अलावा संगीता कुमारी, मैथिली ठाकुर, विनोद नारायण झा, नीतीश मिश्रा और आनंद मिश्रा जैसे नामों की भी मंत्री बनने की रेस में अच्छी चर्चा है.

रेस में जदयू से ये नेता 

जदयू से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और जमा खान के मंत्री बनने की संभावना मजबूत बताई जा रही है. इनके अलावा रत्नेश सदा और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का नाम भी सामने आ रहा है. श्याम रजक, संतोष निराला, शीला मंडल, मीना कामत, कोमल सिंह और रूहेल रंजन की भी मंत्री पद के लिए अच्छी चर्चा चल रही है.

अन्य दलों के संभावित चेहरे

लोजपा (आर) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह, हम पार्टी से संतोष सुमन तथा रालोमो से दीपक प्रकाश के नाम भी शपथ लेने वालों की सूची में शामिल बताए जा रहे हैं. बिहार की राजनीति में इस कैबिनेट विस्तार को काफी महत्व दिया जा रहा है. 7 मई को शपथ ग्रहण के बाद नई टीम की जिम्मेदारियां तय हो जाएंगी. सभी की नजरें अब आधिकारिक सूची पर टिकी हुई हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News