menu-icon
The Bharatvarsh News

सीमा हैदर छठी बार बनी मां, एक साल में दूसरे बच्चे को दिया जन्म; किलकारियों से गूंज उठा ग्रेटर नोएडा का रबूपुरा

पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर और ग्रेटर नोए़डा के रबूपुरा का रहने वाला सचिन मीणा पबजी गेम खेलने के दौरान करीब आए थे. दोनों में प्यार पनपा और सीमा अपने प्यार को पाने के लिए अपने पति और पाकिस्तान को छोड़कर भारत आ गईं.

Calendar Last Updated : 17 February 2026, 09:58 PM IST
Share:

ग्रेटर नोएडाः सचिन के प्यार में पागल होकर पाकिस्तान छोड़कर भारत आईं सीमा हैदर ने आज एक बार फिर पूरे देश को खुशखबरी दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा छठी बार मां बनी हैं और उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में सचिन के बच्चे को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि जच्चा-बच्चा दोनों एकदम स्वस्थ हैं. मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रबूपुरा पहुंचीं सीमा के परिजनों ने बेटे के जन्म पर मिठाई बांटी. एक साल के अंदर सीमा हैदर दूसरी बार मां बनी है. 11 महीने पहले उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था. पिछले दिनों खबर आई थी सीमा ने अपने पाकिस्तानी पति से चल रही कानूनी जंग भी जीत ली है. 

पबजी के जरिए करीब आए थे सीमा और सचिन

बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर और ग्रेटर नोए़डा के रबूपुरा का रहने वाला सचिन मीणा पबजी गेम खेलने के दौरान करीब आए थे. दोनों में प्यार पनपा और सीमा अपने प्यार को पाने के लिए अपने पति और पाकिस्तान को छोड़कर भारत आ गईं. यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था जिसके चलते सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया स्टार बन गए. हर कोई अब उनके बारे में जानना चाहता था.

यूट्यूब चैनल

सीमा और सचिन ने भी इसका बखूबी फायदा उठाया और अपना यूट्यूब चैनल बना लिया. आज उनके यूट्यूब चैनल पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं जिससे उनकी हर महीने लाखों की कमाई हो रही है. यही नहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या एक मिलियन है.

हरियाणा से हिरासत में लिए गए थे सचिन-सीमा

इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई. 3 जुलाई को सीमा-सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया. 4 जुलाई 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया.

सम्बंधित खबर

Recent News