menu-icon
The Bharatvarsh News

AI समिट में शर्टलेस कांग्रेस यूथ वर्कर्स ने किया हंगामा, सरकार के खिलाफ नारे लगाए, FIR दर्ज

नई दिल्ली के भारत मंडपम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कांग्रेस यूथ वर्कर्स ने समिट के स्टेज पर अपनी शर्ट उतार दी और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे.

Calendar Last Updated : 20 February 2026, 04:03 PM IST
Share:

नई दिल्लीः भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट चल रहा है. इस खास इवेंट में दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियां और इंडस्ट्रियलिस्ट शामिल हो रहे हैं. इसके साथ ही इस इवेंट में एक के बाद एक कॉन्ट्रोवर्सी हो रही हैं. पहले गलगोटिया यूनिवर्सिटी का रोबोट डॉग जो की चीन का निकला. इस रोबो डॉग ने भारत की पूरे विश्व में थू-थू करवा दी, लेकिन इस इवेंट में कई अच्छी चीजें भी देखने को मिली. उनमें से एक थी सर्वम AI, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. यह देश को इंटरनेशनल पहचान दिलाने का मौका था, लेकिन इसी बीच यूथ कांग्रेस वर्कर्स ने कुछ ऐसा किया जिससे देश में चर्चा शुरू हो गई.

यूथ कांग्रेस वर्कर्स ने समिट के स्टेज पर अपनी शर्ट उतार दी और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे. उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील का विरोध किया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस अचानक हुए हंगामे से हॉल में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक 4-5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन एक्टिविस्ट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है कि यह ग्रुप भारत मंडपम में कैसे घुसा. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पास या QR कोड का इस्तेमाल करके अंदर आए थे या उन्होंने अंदर आने के लिए मदद मांगी थी.

इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो की बाढ़ आ गई है, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता बनियान पहने और टी-शर्ट लहराते हुए दिख रहे हैं. इन युवा टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्राफिक है और उन पर "PM is compromised" लिखा है.

BJP ने किया हमला

इन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए. डील फाइनल होने के बाद से विपक्षी पार्टियों ने कई बार विरोध किया है. इस बीच BJP IT डिपार्टमेंट के चीफ अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला किया है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय शर्म बताया और कहा कि पार्टी को खुद पर शर्म आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब भारत एक प्रतिष्ठित ग्लोबल समिट होस्ट कर रहा है और लीडरशिप और इनोवेशन दिखा रहा है. कांग्रेस उसकी इज्जत बढ़ाने के बजाय रुकावट बन रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News