menu-icon
The Bharatvarsh News

Crime: अचानक खाते में आए 200 करोड़ रुपये, मजदूर व्यक्ति है आठवीं पास

Crime: अगर किसी दिन आपकी आंख खुल जाए और आपको पता चले कि आपके बैंक अकाउंट में अचानक से 200 करोड़ रुपये आ चुके हैं तो, आपका क्या होगा? आपके होश उड़ जाएंगे एवं काफी समय तक आपको यकीन नहीं होगा कि क्या ये सच में हुआ है. जी हां हरियाणा के रहने वाले एक […]

Calendar Last Updated : 07 September 2023, 02:22 PM IST
Share:

Crime: अगर किसी दिन आपकी आंख खुल जाए और आपको पता चले कि आपके बैंक अकाउंट में अचानक से 200 करोड़ रुपये आ चुके हैं तो, आपका क्या होगा? आपके होश उड़ जाएंगे एवं काफी समय तक आपको यकीन नहीं होगा कि क्या ये सच में हुआ है. जी हां हरियाणा के रहने वाले एक मजदूर के साथ ऐसा ही हुआ है. मजदूर आठवीं पास है, इसके खाते में अचानक से 200 करोड़ रुपये आ गए, जैसे ही इस बात की जानकारी व्यक्ति को लगी, उसने इसके बारे में परिवार वालों को बताया.

परिवार परेशान

दादरी जिले के बेरला गांव के रहने वाले विक्रम का कहना है कि ये पैसा कहां से आया, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है. करोड़ों रुपये बैंक में आने के उपरांत पूरा परिवार परेशान है. परिवार ने हरियाणा पुलिस के पास गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है.

पूरा मामला

पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो, अचानक पुलिस विक्रम के घर पहुंच गई. और पूछताछ करने लगी. पुलिस ने पूछा कि उसके अकाउंट में 200 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन कैसे और कहां से हुआ है. ये बात सुनते ही बैंक धारक विक्रम और उसका पूरा परिवार परेशान हो गया. उन्होंने कहा कि इतने पैसे उनके पास कैसे हो सकते हैं. वहीं फिलहाल के लिए बैंक ने इस अकाउंट को फ्रीज कर दिया है, और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ये पता करने में लगी है कि, आखिर विक्रम के अकाउंट में एक साथ इतना पैसा कैसे ट्रांसफर हो गया. वहीं विक्रम ने भी बड़े अधिकारियों एवं सीएम से मदद मांगी है.

सम्बंधित खबर

Recent News