menu-icon
The Bharatvarsh News

Prime Video: हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स की तरह अमेजॉन प्राइम वीडियो भी सस्ते प्लान में दिखाएगा विज्ञापन, पढ़ें पूरी डिटेल

Prime Video: अमेजॉन प्राइम वीडियो में बड़ा बदलाव होने जा रहा है जिसका सीधा असर प्राइम वीडियो के दर्शकों पर पड़ेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के बाद से ही ओटीटी प्लेटफार्म पर व्यूवर्स की संख्या में लगातार कमी देखने को मिली है. ऐसे में अमेजॉन प्राइम वीडियो भी डिज्नी हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स की राह […]

Calendar Last Updated : 25 September 2023, 06:08 PM IST
Share:

Prime Video: अमेजॉन प्राइम वीडियो में बड़ा बदलाव होने जा रहा है जिसका सीधा असर प्राइम वीडियो के दर्शकों पर पड़ेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के बाद से ही ओटीटी प्लेटफार्म पर व्यूवर्स की संख्या में लगातार कमी देखने को मिली है. ऐसे में अमेजॉन प्राइम वीडियो भी डिज्नी हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स की राह पर चल पड़ा है.

अमेजन के इस बदलाव के बाद अब ज्यादा पैसा देने होगा या फिर उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा विज्ञापन देखने को मिलेंगे ऐसे दोनों ही स्थिति में व्यूवर्स के मनोरंजन का मजा किरकिरा होने वाला है तो चलिए जानते हैं कि आखिर प्राइम वीडियो क्या बदलाव करने जा रहा है और इसकी शुरुआत किन देशों से होने वाली है.

अमेजॉन प्राइम वीडियो में होगा बदलाव

रायटर्स की रिपोर्ट अनुसार अमेजॉन प्राइम वीडियो के सस्ते प्लान में ऐड डिस्प्ले किया जा सकता है यानी कि अगर आप प्राइम वीडियो पर फिल्म देखते हैं तो उस दौरान बीच-बीच में अब आपको विज्ञापन दिखाया जाएगा. गौरतलब है कि, विज्ञापन दिखाने का प्लान कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स ने शुरू किया था. नेटफ्लिक्स की तरह अब प्राइम वीडियो भी अगले साल यानी 2024 से विज्ञापन दिखाने शुरू कर सकता है.

प्राइम वीडियो में इस बदलाव की शुरुआत यूएसए, यूके, जर्मनी, और कनाडा से हो सकती है. जबकि इसके बाद इसे फ्रांस और मैक्सिको में रोल आउट किया जा सकता है.  लेकिन अगर आप ऐड फ्री यानी कि आप फिल्म देखते समय विज्ञापन नहीं देखना चाहते हैं तो आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. हालांकि भारत में फिलहाल इस बदलाव को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है.

एड फ्री लुत्फ उठाने के लिए देनी होगी इतनी फीस-

अमेजॉन प्राइम एड फ्री सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर प्रति माह चार्ज देना होगा. मौजूदा समय में मंथली सब्सक्रिप्शन 14.99 डॉलर  है. वहीं सालाना सब्सक्रिप्शन प्राइस 139 डॉलर है. ऐसे में अगले साल यानी 2024 से यूजर को मंथली सब्सक्रिप्शन प्राइस 14.99 की जगह 17.98 डॉलर देने पड़ सकते हैं. वही सालाना सब्सक्रिप्शन की बात करें तो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर मौजूदा सालाना प्लान 139 है जो अगले साल 141.99 डॉलर देना पड़ेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News